एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: जो बाइडेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया ‘‘युद्ध अपराधी’’, रूस ने पलटकर दिया ये जवाब

यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर हुए विनाशकारी असर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को ‘‘एक युद्ध अपराधी’’ बताया.

यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर हुए विनाशकारी असर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को ‘‘एक युद्ध अपराधी’’ बताया. उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस ने इसे किसी राष्ट्राध्यक्ष का "अक्षम्य बयानबाजी" करार दिया. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (पुतिन) एक युद्ध अपराधी हैं.’’ इसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति की टिप्पणियां ही पर्याप्त हैं. वह दिल से बात कर रहे थे और हमने टेलीविजन पर एक अन्य देश में हमले के जरिए एक नृशंस तानाशाह की जिन बर्बर कार्रवाइयों को देखा, वह उसके आधार पर बोल रहे थे.’’

मास्को स्थित रूसी सरकार के मुख्यालय क्रेमलिन ने बाइडन की "युद्ध अपराधी" संबंधी टिप्पणी को "अक्षम्य बयानबाजी" बताया. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हम ऐसे किसी राष्ट्राध्यक्ष की इस तरह की बयानबाजी को अस्वीकार्य और अक्षम्य मानते हैं, जिनके बमों ने दुनिया भर में हजारों लोगों की जान ली है."

बाइडन ने रूसी हमले के कारण यूक्रेन में हुयी तबाही का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ये ज्यादतियां हैं. यह दुनिया के लिए आक्रोश की बात है और दुनिया यूक्रेन के प्रति समर्थन और इस प्रतिबद्धता को लेकर हमारा समर्थन करने के लिए एकजुट है कि पुतिन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े.’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों एवं साझेदारों के साथ मिलकर इस प्रयास का नेतृत्व कर रहा है और बड़े स्तर पर सुरक्षा एवं मानवीय सहयोग मुहैया करा रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगी एवं साझेदार प्रतिबंध लगाकर पुतिन की अर्थव्यवस्था को पंगु बना रहे हैं तथा इन प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा. 

बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को मुहैया कराए गए नए सुरक्षा पैकेज में 800 विमान रोधी प्रणालियां शामिल हैं. इससे पहले बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा की और इसी के साथ अमेरिका ने एक सप्ताह से कम समय में यूक्रेन को एक अरब डॉलर मदद की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia War: टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर यूक्रेन युद्ध की दो भावुक तस्वीरों को दी जगह

Ukraine-Russia War: यूक्रेनी पियानिस्ट का वीडियो वायरल, रूसी गोलाबारी में तबाह घर में पियानो पर बैठकर बजा रही है धुन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget