एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जुल्मो-सितम, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने लगी गुहार

सिंधी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक मुनवर लाघरी ने बाइडन को लिखे पत्र में कहा कि हर दिन लोगों को जबरन गायब करने, हत्याएं और धार्मिक अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

पाकिस्तान में किस तरह से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है. वहां पर आए दिन अल्पसंख्यकों समुदाय की बेटियों की किडनैपिंग, जरबन धर्म परिवर्तन और फिर उसके बाद निकाह और हत्या की खबरें आती रहती हैं. एक सिंधी-अमेरिकी संगठन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और राष्ट्र प्रायोजित पर्यावरणीय क्षति की समस्या का समाधान करें.

सिंधी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक मुनवर लाघरी ने बाइडन को लिखे पत्र में कहा कि हर दिन लोगों को जबरन गायब करने, हत्याएं और धार्मिक अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘हम सिंधी आपके संज्ञान में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन और सिंध प्रांत में जारी राष्ट्र प्रायोजित पर्यावरणीय आपदाओं को लाना चाहते हैं जिन्हें लोगों की जिंदगियों और सिंधी लोगों की आजीविका की कीमत पर अंजाम दिया जा रहा है.’’

पत्र में कहा गया, ‘‘हाल में लापता लोगों को ढूंढने के लिए निकाले गए लंबे मार्च में शामिल लोगों को सिंध-पंजाब की सीमा पर पहुंचते ही पीटा गया. महिला प्रदर्शनकारियों के बाल खींचे गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें जंजीरों में बांध दिया.’’ पत्र में सिंधी फाउंडेशन ने पाकिस्तान में सिंधु नदी पर चीन के सहयोग से बनाए जा रहे बांध का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सरकार ने कहा- देश में सरकार विरोधियों की तरफ से हो सकता है हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget