एक्सप्लोरर

जिन्ना ने अपनी प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए अपनी मूंछे कटवा ली थीं

नई दिल्ली: पाकिस्तानी के पहले गवर्नर जनरल मुहम्मद अली जिन्ना के प्यार और शादी का किस्सा बेहद मशहूर है. जब जिन्ना 40 साल के थे तो उन्होंने रती पेतित से शादी करने की इच्छा जताई थी. रती ने इस शादी के लिए हां बोलने से पहले एक शर्त रखी कि वह उनकी दुल्हन तब बनेंगी जब वो ‘‘अपनी मूंछें मुंडवा लेंगे.’’ जिन्ना ने रती की इस बात को मानते हुए न सिर्फ अपनी मूंछें कटवा लीं बल्कि उसे इम्प्रेस करने के लिए अपनी हेयर स्टाइल भी बदल डाली .

वरिष्ठ पत्रकार शीला रेड्डी ने पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना के जीवन के बारे में ऐसे कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी किताब 'मिस्टर एंड मिसेज जिन्ना द मैरिज दैट शुक इंडिया' में पारसी लड़की रती के साथ जिन्ना की शादी के किस्सों के बारे में बताया है.

किताब में मौजूद हैं जिन्ना के जीवन के दुर्लभ किस्से

आपको बता दें कि जिन्ना को जिस पारसी लड़की रती से प्यार हुआ वो उनसे उम्र में 24 साल छोटी थीं. शीला रेड्डी ने अपनी इस किताब के बारे में बात करते हुए बताया कि जिन्ना और उनकी पत्नी और दोनों परिवारों के दुर्लभ किस्सों के अलावा उनके जीवन के जुड़ी हुई बातों को भी किताब में लिखा गया है.

लड़की का हाथ मांगने के लिए जिन्ना ने किया था बैरिस्टर कौशल का इस्तेमाल

रेड्डी ने बताया कि जिन्ना ने रती के पिता दिनशॉ मानेकजी के सामने अपने बैरिस्टर कौशल का इस्तेमाल करते हुए उनसे उनकी पुत्री का हाथ मांगा था.

रेड्डी ने कहा, ‘‘जिन्ना की रती के पिता से बातचीत हो रही थी और उन्होंने उनसे अंतर समुदाय विवाह के बारे में उनका रूख पूछा. अब स्वयं को राजनीतिक रूप से सही दिखाने के दिनशॉ मानेकजी पेतित ने कहा, ‘‘यह देश की एकता के लिए अच्छी बात होगी.’’

इसके बाद अब जिन्ना ने अगला सवाल था किया ‘मैं आपकी बेटी से विवाह करना चाहता हूं.’ यह बताया जाता है कि उन्हें इस सवाल के बाद उन्हें दरवाजे से बाहर फेंकवा दिया गया था और दोनों के बीच उसके बाद कभी मुलाकात नहीं हुई.’’

रती रतन बाई का छोटा नाम है. वह उस समय 16 साल की ही थीं, विवाह के लिए उनके कानूनी रूप से योग्य होने तक दोनों को दो वर्ष इंतजार करना पड़ा. जैसे ही वह 18 वर्ष की हुईं दोनों का 1918 में बम्बई के जिन्ना हाउस में विवाह हो गया. रती के परिवार का कोई भी सदस्य विवाह में शामिल नहीं हुआ.

रेड्डी ने कहा कि रती ने विवाह के लिए इस्लाम कबूल किया और मरियम नाम रख लिया. रेड्डी ने ना ही सिर्फ किताब में लिखे गए बल्कि उन्होंने इस किताब को लिखने की कहानी भी बतायी. उन्होंने बताया कि नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी में उनकी नजर रती के कुछ पत्रों पर पड़ी जो उन्होंने सरोजनी नायडू की दो पुत्रियों पद्मजा और लीलामणि नायडू को लिखे थे.

शुरुआत में रेड्डी के दिमाग में यह बात आई कि उनके पास एक किताब लिखने के लिए सब कुछ है, लेकिन उन्हें बाद में अहसास हुआ कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है और उस सफर में पाकिस्तान जाना एक जरूरी स्थल होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस्लामाबाद गई और जिन्ना और पेतित और अन्य के बीच लिखे हुए पत्रों की बाबत जानकारी जुटाई . इन सबमें मुझे इस बात का अहसास नहीं हुआ कि मैंने रजिस्टर में अपना भारत वाला पता लिख दिया है.’’ रेड्डी ने कहा, ‘‘गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने मुझे वहां से चले जाने के लिए कहा और मेरे वहां प्रवेश पर रोक लगा दी गई.

आपको बता दें कि रति की 1929 में कैंसर से मौत हो गई और जिन्ना पाकिस्तान जाने से पहले आखिरी बार मुंबई में स्थित उनकी कब्र पर गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget