एक्सप्लोरर

Japanese Woman Harassment: छेड़खानी की घटना के बाद जापानी महिला ने छोड़ा भारत, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Japanese Woman Harassment: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला के साथ मनचले बदसलूकी कर रहे हैं. वीडियो में जापानी महिला असहज लग रही है.

Viral Video: होली के मौके पर सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हुए. इसी बीच दिल्ली का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का है. वीडियो में होली खेलने के नाम पर युवकों ने जापानी महिला के साथ छेड़खानी की. वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में है. वहीं, घटना के बाद पीड़ित जापानी महिला ने भारत छोड़ दिया है. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित विदेशी महिला के साथ मनचले बदसलूकी कर रहे हैं. वीडियो में जापानी महिला बिलकुल असहज लग रही है. आरोप है कि युवकों ने महिला के सिर पर अंडे फोड़े. इस घटना की जानकारी खुद पीड़ित महिला ने ट्वीट कर दी. इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा. यूजर्स महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी, अब दिल्ली पुलिस एक्शन में हैं.

नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार 

खबरों के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक एक नाबालिग समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि होली के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए. हालांकि उनमें कुछ वीडियो बेहद पुराने थे. फैक्ट-चेकर्स ने दिल्ली वाले वीडियो की पुष्टि की. साथ ही कहा कि यह घटना हाल ही की है. जापान की महिला के साथ दिल्ली में बदसलूकी की गई है. तब जाकर पुलिस हरकत में आई. 

वीडियो में कुछ लड़के विदेशी महिला को जबरदस्ती रंग लगाते नजर आ रहे हैं और अंत में एक लड़का उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. महिला ने वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया था लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया. 

पीड़ित महिला ने छोड़ा भारत 

जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित महिला भारत छोड़ बांग्लादेश जा चुकी है. हालांकि उसका बांग्लादेश जाना पहले से तय था. जानकारी के मुताबिक महिला को 9 मार्च को बांग्लादेश के लिए रवाना होना था, लेकिन किसी कारणवश वो नहीं जा पाई. इसके बाद वह 10 मार्च को बांग्लादेश के लिए रवाना हुईं. बांग्लादेश पहुंचने के बाद जापान की लड़की ने ट्वीट कर कहा है कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से फिट है. 

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia Iran Relations: पांच प्वाइंट में समझें बरसों पुराने कट्‌टर दुश्मन ईरान और सऊदी अरब की 'दोस्ती' के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget