एक्सप्लोरर

G20 Summit: भारत में आयोजित जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे जापान के विदेश मंत्री, जानें वजह

G20 Summit: जापानी विदेश मंत्री शुक्रवार को होने वाली क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं. बता दें कि क्वाड देशों की बैठक में भारत के साथ-साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल होंगे.

Japan: जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी बुधवार से भारत में शुरू हो रही जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हयाशी ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. इसके पीछे जापान की संसद में बजट को लेकर होने वाली चर्चा वजह बताई जा रही है. 

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि जापानी विदेश मंत्री शुक्रवार को होने वाली क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं. बता दें कि क्वाड देशों की बैठक में भारत के साथ-साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल होंगे. मिली जानकारी के मुताबिक़, जापान के विदेश मंत्री की जगह एक उपमंत्री इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं. 

गौरतलब है कि 1 मार्च से भारत में जी20 राजनयिकों की बैठक होने वाली है. बैठक से एक दिन पहले यानी 28 फरवरी तक जापान तय नहीं कर पाया है कि जी-20 बैठक में जापान की तरफ से कौन शामिल होगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में जापान के बैठक में उपस्थित रहने पर संशय बना हुआ है. 

जापान में बढ़ सकता है विवाद

जापान सरकार के इस रवैये के बाद से देश में ही विवाद शुरू होता दिख रहा है. जापानी मीडिया ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. जापान के एक्सपर्ट का कहना है कि जब जापान, चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत कर रहा है, ऐसे में जापान के विदेश मंत्री का जी20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेना जी20 देशों में गलत संदेश देगा.

झारखंड में होगी जी-20 की बैठक

बताते चलें कि एक मार्च को होने वाले बैठक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रशासन चुस्त और मुस्तैद है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कई विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे. 

बता दें कि भारत ने इस बैठक में भाग लेने के लिए कई देशों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. इन देशों में नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Egypt: अमेरिका में लगाई जा रही मिस्र के पूर्व राष्‍ट्रपति अनवर सादत के पासपोर्ट की बोलीं पर क्‍यों मचा है हंगामा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget