एक्सप्लोरर

जापानः तूफान के बाद राहत-बचाव कार्य हुआ तेज, अब तक 43 लोगों की हो चुकी है मौत

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने कहा कि इस तूफान के कारण आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है जबकि 16 अन्य लापता हैं. आपदा में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

टोक्योः जापान में प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ का कहर 43 लोगों की जान लेने के बाद थमा तो सोमवार को हजारों की संख्या में राहतकर्मी बचाव कार्य में जुट गए. हालांकि फिर बारिश होने से बचाव अभियान के बाधित होने का खतरा है. तूफान ने शनिवार रात दस्तक दी जिसकी वजह से मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. देश के 47 प्रांतों में से 36 इस तूफान की चपेट में आ गए जिसकी वजह से भूस्खलन और विनाशकारी बाढ़ आई.

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को एक आपात आपदा बैठक में बताया, ‘‘अब भी, आपदा प्रभावित इलाकों में बहुत से लोगों की जानकारी नहीं है.’’ आबे ने कहा, ‘‘आपदा प्रबंधन इकाइयां दिन रात काम कर उनकी तलाश कर बचाने के लिये अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही हैं.’’

सैनिकों समेत राहतकर्मी जहां मलबों में फंसी जिंदगियों की तलाश में जुटे हैं, वहीं मौसम एजेंसी के इस पूर्वानुमान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है कि मध्य और पूर्वी जापान में बारिश हो सकती है और चेतावनी दी कि इससे नए सिरे से बाढ़ आ सकती है व भू-स्खलन भी हो सकता है.

'सतर्क रहें लोग'

मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहाइड सुगा ने कहा, ‘‘मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वे लगातार सतर्क रहें और भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखें.’’ सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक नागानो में बारिश पहले ही शुरू हो गई है और इसके तेज होने की आशंका है.

स्थानीय अधिकारी हिरोकी यामागुची ने एएफपी को बताया, ‘‘हम राहत और बचाव अभियान पर इस ताजा बारिश के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा बारिश के मद्देनजर आपदा के फिर दस्तक देने की आशंका पर नजर रखते हुए हम अपना अभियान जारी रखेंगे.’’

सोमवार दोपहर बाद राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने कहा कि इस तूफान के कारण आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है जबकि 16 अन्य लापता हैं. आपदा में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

'मालवाहक जहाज डूबने से 7 की मौत'

तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों में एक निगमकर्मी भी शामिल है जिसकी कार बाढ़ के पानी में डूब गई थी. तोक्यो की खाड़ी के निकट शनिवार रात को एक मालवाहक जहाज डूबने से उसमें सवार चालक दल के सात सदस्यों के मरने की भी खबर है.

चीन, म्यामां और वियतनाम के चार सदस्यों को बचा लिया गया जबकि तटरक्षक बल चालक दल के एक अन्य सदस्य की तलाश कर रहे हैं. तूफान के कारण 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान भारी बारिश की वजह से हुआ.

स्थानीय मीडिया ने कहा कि पूर्वी और उत्तरी जापान में कुल 142 नदियों में बाढ़ आई और दर्जनों जगहों पर तटबंध टूट गए. मध्य नगानो कस्बे में गहरा नुकसान हुआ है, जहां चिकुमा नदी के तटबंध पूरी तरह टूट चुके हैं.

हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को पहुंचाई जा रही है मदद

बाढ़ का पानी सोमवार को धीरे-धीरे घटने के बाद टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में एंबुलेंस से कुछ मरीज को नागोना अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. कई जगह हेलीकॉप्टर की मदद से राहतकर्मी लोगों को छतों और बालकनियों से सुरक्षित निकालते नजर आए.

सोमवार दोपहर तक करीब 75,900 घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं थी जबकि एक लाख 20 हजार घरों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं थी. अधिकतर सब-वे ट्रेनों की सेवाएं सोमवार को कई बुलेट ट्रेन लाइनों के साथ शुरू की गईं. विमान सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं.

तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए. कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया.

PHOTOS: तूफान 'हगिबिस' ने जापान में मचायी तबाही, 14 नदियों में आई बाढ़ से 35 लोगों की मौत

आतंकवाद पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी, इसे खत्म के लिए सपोर्ट तोड़ना होगा- NSA Ajit Doval

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

Embed widget