एक्सप्लोरर

जापान में इतिहास रचना चाहती थी 'स्पेस वन', मगर कुछ पलों में ही ब्लास्ट हुआ 'कैरोस'

Japan Latest News: जापान के इस रॉकेट का नाम 'कैरोस' बताया जा रहा है. कैरोस को आज मध्य जापान स्थित वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया गया था.

Japan Latest News: जापान के एक निजी कंपनी द्वारा बुधवार (13 मार्च 2024) को अंतरिक्ष की कक्षा में एक रॉकेट को भेजा गया. हालांकि, उनके इस अभियान को नाकामयाबी हाथ लगी है. रॉकेट के लॉन्च होने के कुछ देर बाद ही यह हवा में ब्लास्ट कर गया. इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में रॉकेट के लॉन्च होने के महज चंद सेकेंड बाद उसे ब्लास्ट होते हुए देखा जा सकता है.  

जापान के इस रॉकेट का नाम 'कैरोस' बताया जा रहा है. कैरोस को आज मध्य जापान स्थित वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया गया था. लेकिन लॉन्च होने के कुछ देर बाद ही यह हवा में ब्लास्ट कर गया. 

कैरोस जिस एरिया में ब्लास्ट हुआ उस एरिया में कुछ देर के लिए चारो तरफ धुएं का भारी गुबार नजर आया. कुछ जगहों पर आग की लपटें भी देखी गई. सुखद भरी खबर यह रही कि इस विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. 

बताया जा रहा है कि यह रॉकेट टोक्यो स्थित स्टार्ट-अप कंपनी 'स्पेस वन' का है. फिलहाल कंपनी द्वारा इस नाकामयाबी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 'स्पेस वन' की असफलता का वीडियो सरकारी प्रसारक चैनल एनएचके पर भी दिखाया गया है. 

'स्पेस वन' के रॉकेट को जापान की किसी निजी कंपनी द्वारा प्रक्षेपित किया गया पहला बताया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य था कि वह अंतरिक्ष में इसे सफलतापूर्वक स्थापित कर अपनी कंपनी की इस क्षेत्र में पहला निजी संस्थान बनाना था. हालांकि, वह इसमें नाकामयाब रहा है.

यह भी पढ़ें- Hardeep Singh Nijjar: दुनिया के सामने जिस फाइव आइज की रिपोर्ट को लेकर छाती पीट रहा था कनाडा, उसी के पार्टनर ने कर दी किरकिरी, पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget