एक्सप्लोरर

जापान में आया भयंकर भूकंप, 6.0 तीव्रता से कांपी धरती

Earthquake in Japan: जापान में 6.00 तीव्रता का भूकंप आया है. इसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 208 किमी दूर उत्तर पूर्व का क्षेत्र रहा.

Earthquake in Japan: भूकंप के जोरदार झटके से एक बार फिर जापान हिल गया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.00 मापी गई है. बताया जा रहा है कि यह प्राकृतिक आपदा भारतीय समयानुसार शाम 8 बजकर 44 मिनट पर आया. इसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 208 किमी दूर उत्तर पूर्व का क्षेत्र रहा. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके झटके करीब 68 किमी तक की गहराई तक मापी गई है. 

जान-माल की नहीं हुई है क्षति

फिलहाल इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार के जान-माल की क्षति की जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले साल की शुरुआत में ही 15 जनवरी को 7.5 तीव्रता के भूकंप से पूरा जापान दहल उठा था. हाल यह रहा कि इस प्राकृतिक आपदा में कई स्थानों पर जमीन अपनी जगह से कई फीट ऊपर उठ गई थी. 

इस प्राकृतिक घटना का कुछ वीडियो सामने आया था. इसमें भारी तबाही के बीच उठी हुई जगहों को दिखाया गया था. इस घटना से पहले 1 जनवरी 2024 को भूकंप में उनके कुछ तटीय क्षेत्र 800 फीट से ज्यादा खिसक गए थे. 

सेटलाइट तस्वीरों में दिखाया गया था कि भूकंप आने के बाद समुद्र के किनारे का हिस्सा थोड़ा ऊपर उठ गया था. वहीं समुद्र का पानी इस घटना के बाद पीछे की तरफ चला गया था.

जापान में क्यों आते हैं भूकंप?

बता दें जापान में पेसिफिक प्लेट, फिलिपींस और अमरीकी प्लेट दिन-प्रतिदिन निचे खिंसक रहे हैं. यही वजह है कि यहां हर साल छोटे, मध्यम या बड़े प्रकार के भूकंप आते रहते हैं. कभी-कभी तो इनकी प्रचंडता बहुत ज्यादा होती है. जिससे जन धन की अपार क्षति होती है.

जापान में भूकंप से बचने के उपाय

जापान के लोग भी इस प्राकृतिक आपदा के धीरे-धीरे आदी हो गए हैं. यही वजह है कि वहां के लोग पक्के मकानों के बजाय कच्चे मकानों या लकड़ी के घरों को वरीयता देते हैं. जिससे अगर वह भूकंप की चपेट में आते हैं तो उन्हें ज्यादा नुकसान उठाना न पड़े.

यह भी पढ़ें- हमले की सोचने से पहले ही भारत की प्रचंड AGNI में जलकर राख हो जाएगा पाकिस्तान, अमेरिकी साइंटिस्ट को सता रहा डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget