एक्सप्लोरर

G-20 Summit: राष्ट्रपति जो बाइडेन और PM मोदी के रिश्तों को लेकर अमेरिकी NSA ने कही ये बात, जानें क्या दिया बयान

जो बाइडेन और नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर काम किया है. दोनों देशों के बीच बहुत ही व्यावहारिक संबंध हैं. G-20 में दोनों की होगी मुलाकात.

India-US Relationship: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रचनात्मक और बहुत व्यावहारिक संबंध हैं. उन्होंने इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात से पहले यह टिप्पणी की.

सुलिवान ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि राष्ट्रपति बाइडन के पदभार संभालने से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस के करीब रहे हैं और दोनों को कई बार मुलाकात करने और फोन पर और वीडियो कॉल पर बात करने का चांस मिला है."

अमेरिका-भारत की साझेदारी 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा,  "दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर साझा हित जताए हैं तथा अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर काम किया है. जब आप इन सब चीजों को देखेंगे तो यह एक रचनात्मक, बहुत व्यावहारिक संबंध है. राष्ट्रपति बाइडन इस साल जी 20 में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए उत्साहित हैं."

इंडोनेशिया में जी-20

जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग में जुड़े देशों का प्रमुख मंच है जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85 फीसदी GDP का प्रतिनिधित्व करता है. जी-20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75 फीसदी व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. जी- 20 उन 20 देशों का समूह है, जिसमें विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या समाहित है. ये 15 से 16 नवंबर तक बाली में चलेगा.

भारत अगले साल जी 20 की अध्यक्षता संभालेगा

भारत अगले साल जी 20 की अध्यक्षता संभालेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत की यात्रा करने की संभावना है. वहीं इंडोनेशिया की जी-20 प्रेसीडेंसी 1 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी. शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो प्रतीकात्मक रूप से पीएम मोदी को जी-20 की अध्यक्षता सौंपेंगे. भारत आगामी 1 दिसंबर से  जी-20  की अध्यक्षता करेगा. मंगलवार (8 नवंबर) को ही पीएम मोदी ने भारत के जी-20  प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया था. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि जी-20 इंडिया का लोगो 'वसुधैव कुटुम्बकम' का प्रतिनिधित्व करता है, ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है. पीएम मोदी जहां जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया जाएंगे.  

ये भी पढ़ें: 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा था और रहेगा'...UNHRC में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget