एक्सप्लोरर

Jaffar Express Hijack: पाकिस्तान ने अपने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया? ट्रेन हाईजैक में 21 नहीं 214 बंधक मरे! जानें BLA ने क्या-क्या कहा

Jaffar Express Hijack: पाकिस्तान आर्मी का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस हाईजैक में 21 बंधक मरे, जबकि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उन्होंने 214 बंधकों की हत्या की.

Jaffar Express Hijack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक के बाद 214 बंधकों को मार डाला. उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम उन्हें पाकिस्तान सरकार के लापरवाही और अहंकारी रवैये के कारण उठाना पड़ा.

BLA की ओर से यह बयान पाकिस्तानी सेना की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद आया, जिसमें 21 बंधकों के मारे जाने की बात कही गई थी. पाक सेना ने बताया था कि ट्रेन हादसे में मारे गए 21 बंधकों में से 18 सैनिक थे. सेना ने यह भी बताया था कि सभी 33 BLA लड़ाकों को मारकर बंधकों को मुक्त कराया गया.

BLA ने इस पूरे मामले पर बयान जारी करते हुए कहा, 'बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को युद्धबंदियों के आदान-प्रदान के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. पाक आर्मी के पास ट्रेन में अपने बंधक जवानों की जान बचाने के लिए यह आखिरी मौका था. लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह जिद्दी बर्ताव किया और अहंकार दिखाते हुए न केवल बातचीत से परहेज किया बल्कि जमीनी हकीकत से भी आंखें मूंद लीं. इस जिद के कारण ही सभी 214 बंधक मारे गए.'

'पाकिस्तान ने अपने लोगों का इस्तेमाल किया'
BLA ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार काम किया है, लेकिन पाकिस्तान की जिद ने उन्हें इस बार ऐसा करने के लिए मजबूर किया. बयान में लिखा गया है, 'बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमेशा युद्ध के सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक काम किया लेकिन पाकिस्तान ने अपने लोगों को बचाने के बजाय उनका इस्तेमाल युद्ध के लिए ईंधन के रूप में किया.'

BLA के 12 जवान शहीद!
BLA ने बताया कि इस संघर्ष में उनके 12 जवान शहीद हुए. बयान में लिखा गया है, 'BLA इस लड़ाई में शहीद हुए 12 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने दुश्मन के खिलाफ कभी न भूल पाने वाला बलिदान दिया. बुधवार रात को तीन और गुरुवार को चार स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए. इसके बाद मजीद ब्रिगेड के पांच फिदायीन ने अपने प्राणों की आहुति देकर दुश्मन को ऐसी मात दी, जिसे इतिहास याद रखेगा.'

और क्या-क्या कहा गया?
BLA ने बताया कि कैसे उनके लड़ाके आखिरी गोली तक लड़े. बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान इस संघर्ष के बाद खुद की पीठ थपथपा रहा है, जबकि इस लड़ाई में हमारी जीत हुई है. BLA के मुताबिक पाक सेना ने अपने कई जवान गंवाए और वह बंधकों को भी मुक्त नहीं कर पाई. जारी किए गए बयान में यह भी कहा गया है कि यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई है, यह लगातार बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें...

Mark Carney on Trump: 'कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे', कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही ट्रंप पर गरजे मार्क कार्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
Explained: इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget