एक्सप्लोरर

Mark Carney on Trump: 'कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे', कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही ट्रंप पर गरजे मार्क कार्नी

Mark Carney on Trump: मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच उन्हें कनाडा की कमान मिली है.

Mark Carney on Trump: मार्क कार्नी ने शुक्रवार (14 मार्च) को कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन फैसलों और बयानों की आलोचना की, जिसके चलते दोनों देशों के बीच मतभेद उभरे हैं. कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के ट्रंप के बयान पर तो वह बिफर पड़े. उन्होंने साफ-साफ लहजे में कहा कि कनाडा कभी भी किसी भी रूप में अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा.

मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बने हैं. ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच उन्हें कनाडा की कमान मिली है. कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो की जगह ली है, जो पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री थे.

कार्नी इससे पहले बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं. वह कनाडाई संसद के सदस्य नहीं हैं, न ही पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा है. इसके बावजूद एक सप्ताह से कम वक्त में उन्होंने कनाडा के दिग्गज नेताओं को प्रधानमंत्री की रेस में पछाड़ दिया. 

ट्रंप से कब मिलेंगे?
मार्क कार्नी का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ओटावा के रिड्यू हॉल में हुआ. इसके बाद वह हॉल के बाहर आए और लोगों को संबोधित किया. उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कनाडा को दी जा रही विलय की धमकियों को खारिज करते हुए कहा, 'कनाडा मूल रूप से एक अलग देश हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा अमेरिका से सम्मान की उम्मीद करता है. कॉर्नी ने कहा कि अब वह डोनाल्ड ट्रंप से तभी मिलेंगे जब वह कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करेंगे. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनकी सरकार ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के तरीके खोज सकती है.

मार्क कार्नी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियों की हालिया टिप्पणी पर भी जवाब दिया. मार्को रुबियो ने शुक्रवार सुबह कहा था कि अगर कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बनता है तो वह आर्थिक रूप से मजबूत होगा. इस पर कार्नी ने कहा, 'इस तरह के बयान पागलपन है. हम बस इतना ही कह सकते हैं.'

कनाडा और अमेरिका के बीच मतभेद
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका और कनाडा के बीच मतभेद चरम पर हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के देशों के साथ टैरिफ वॉर छेड़ते हुए जहां कनाडा से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ ठोंकने का फैसला लिया है. वहीं वह अब तक कई बार कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनने का ऑफर दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Delimitation: 'उधर एक महिला 10-10 पति रख लेती है', तमिलनाडु के मंत्री के बिगड़े बोल; परिसीमन पर बढ़ा रहे उत्तर और दक्षिण भारत की खाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget