एक्सप्लोरर

इजरायल ने दो दिनों में सीरिया पर किए 250 से ज्यादा एयर स्ट्राइक, एयर डिफेंस, केमिकल हथियार, मिसाइलों को किया तबाह

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में बताया गया कि हमलों में पूर्वोत्तर सीरिया में कमिशली एयरपोर्ट, होम्स के ग्रामीण इलाकों में शिनशर अड्डा और दमिश्क के दक्षिण पश्चिम में अकरबा एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया.

Israel Airstrike on Syria : इजरायल का सीरिया में हवाई अभियान लगातार जारी है. रविवार (8 दिसंबर) से शुरू हुआ इजरायली विमानों का अभियान सोमवार (9 दिसंबर) को भी जारी रहा. दो सीरियाई सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली एयर फोर्स की विमानों ने सीरिया के कम से कम तीन प्रमुख सैन्य ठिकानों पर बमबारी की है. इजरायल के हवाई हमले के अभियान में दर्जन हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट शामिल हैं.

इजरायल का ये हवाई अभियान सीरिया में असद शासन के पतन के बाद सबसे बड़ा हवाई हमला है. इजरायल ने इन दो दिनों ने 250 से ज्यादा एयरस्ट्राइक की है. जिसमें सीरिया के हथियार भंडारों को प्रमुखता से निशाना बनाया गया है. इजरायल के इन हमलों के पीछे इजरायल के डर को बताया जा रहा है. दरअसल, इजरायल को डर है कि सीरिया में असद शासन के खतरनाक हथियार कहीं विद्रोहियों के हाथ न लग जाए.

हवा के साथ-साथ जमीन से भी इजरायल कर रहा हमला

इजरायली मीडिया आउटलेट टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि हमलों में पूर्वोत्तर सीरिया में कमिशली एयरपोर्ट, होम्स के ग्रामीण इलाकों में शिनशर अड्डा और दमिश्क के दक्षिण पश्चिम में अकरबा एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. इजरायल सीरिया में अपने वायु सेना के साथ-साथ जमीन से इजरायली टैंक के जरिए भी सीरियाई सीमा में घुसे हैं.

इजरायल के हमलों में क्या-क्या हुआ तबाह?

इजरायली वायु सेना ने रविवार (8 दिसंबर) को सीरिया में एयरस्ट्राइक की थी. जिसमें एडवांस मिसाइल भंडार सुविधा, वायु रक्षा प्रणाली, हथियार उत्पादन सुविधा और केमिकल हथियारों के भंडारों के निशाना बना था. जिसमें असद शासन की सेना के विमान, हेलीकॉप्टर और कई टैंक नष्ट हो गए.

सीरियाई वायु सेना हो सकती है खत्म

रविवार और सोमवार को इजरायल ने सीरियाई सैन्य ढांचे पर 250 से अधिक एयरस्ट्राइक किए हैं. इजरायली आउटलेट वाईनेट की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी अधिकारियों का मानना है कि अगर सीरिया पर इसी गति से हमले होते रहे तो कुछ ही दिनों में सीरियाई वायु सेना नष्ट हो जाएगी. जिसके बाद सीरिया की विद्रोही ग्रुप या भविष्य में सीरिया की कोई भी सरकार इजरायल के लिए हवाई खतरा नहीं हो पाएगी.

सोमवार को सीरिया में 100 से ज्यादा एय़रस्ट्राइक

ब्रिटेन के युद्ध ऑब्जर्वर ने सोमवार (9 दिसंबर) को एएफपी को बताया कि इजरायल ने सोमवार को सीरिया के सैन्य ठिकानों पर 100 से ज्यादा एयरस्ट्राइक किए. इसमें बरजा साइंड रिसर्च सेंटर भी शामिल है.

यह भी पढ़ेंः सीरिया में विद्रोहियों के हमले बने इजरायल की चिंता के कारण, रूस नहीं कर पा रहा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget