एक्सप्लोरर

Israel Hezbollah War: लेबनान पर इजरायल के हमले हुए तेज, अब 21 गांवों को खाली करने की दे दी वॉर्निंग

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 20 से ज्यादा कस्बों और गांवों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं. नागरिकों से तुरंत अपने घरों को खाली करने और इजरायली सीमा से दूर जाने के लिए कहा गया है.

Israel-Hezbollah War: इजरायली सेना ने सोमवार (11 नवंबर ) को साउथ लेबनान के 21 गांव को खाली करने की वार्निंग जारी की है. अमेरिका में ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद लेबनान में इजरायल के हमले तेज हुए हैं. इजरायली सेना हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है और हिजबुल्लाह इस लड़ाई में इतना नुकसान झेलने के बाद पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसलिए दोनों की लड़ाई और भीषण हो गई है. इजरायल हिजबुल्लाहह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत अब तक कई बड़े कमांडरों को मार चुका है. तकरीबन एक हजार हिजबुल्लाह लड़ाके मारे जा चुके हैं, जबकि पांच हजार के करीब घायल हुए हैं.

42 साल पहले बना था हिजबुल्लाह
ऐसे में हिजबुल्लाह का पीछे हटना वहां के शिया समुदाय में अपनी पकड़ ख़त्म करने से कम नहीं होगा. अगर हिजबुल्लाह अब पीछे हटता है तो शिया उस पर फिर कभी भरोसा नहीं करेंगे और 42 साल पहले जिस मकसद से लेबनान में हिजबुल्लाह का जन्म हुआ था वो हमेशा के लिए मिटने की कगार पर चला जाएगा . इजरायल हिजबुल्लाह की इसी जिद्द को तोड़कर उसे पीस एग्रीमेंट साइन करने के लिए मजबूर करना चाहता है. ऐसे में साउथ लेबनान के जिन इलाकों को इजरायली सेना कैप्चर कर लेगी उनसे फिर पीछे नहीं हटेगी.

हिजबुल्लाह को मदद पहुंचाना हो रहा मुश्किल
दरअसल, इजरायल लेबनान के दक्षिणी हिस्से में ज़्यादा से ज़्यादा इलाका जल्दी से जल्दी कब्जाना चाहता है, क्योंकि पीस एग्रीमेंट में जो जहां होगा वह वहीं अपनी सरहद बना लेगा. इस बीच सीरिया बॉर्डर से हिजबुल्लाह को हथियार सप्लाई न हों इसके लिए इजरायल ने रूस से भी बातचीत का चैनल खोला है. अगर रूस हिजबुल्लाह को हथियार नहीं देता है तो हिजबुल्लाह को इजरायल से लड़ना और मुश्किल होगा.

रूस पीछे हटता है तो इजरायल लेबनान से सटे सीरिया बॉर्डर पर और एग्रेसिव हो सकता है. इन हालात में हिजबुल्लाह का एक सहारा यानी सीरिया फ्रंट भी ख़त्म हो जाएगा. ईरान अगर हिजबुल्लाह को मदद भेजना चाहता है तो उसके पास दो ही रास्ते हैं एक समुद्र और दूसरा सीरिया, लेकिन बदलते हालत में हिजबुल्लाह को दोनों रास्ते से मदद पहुंचाना मुश्किल होता जा रहा है.  

यह भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, रॉकेट हमले में बच्चों की मौत का था जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget