एक्सप्लोरर

'नहीं होगी कोई बातचीत, लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेगा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’, इजरायल ने ईरान को चेताया

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि तेहरान के ऊपर तूफान आ रहा है. सरकारी संस्थानों को बमबारी कर नष्ट किया जा रहा है. स्थानीय निवासी इलाका छोड़ रहे हैं. तानाशाही का पतन इसी तरह होता है.

Israel Defence Minister Threatens Iran: ईरान के जारी संघर्ष के बीच इजरायल के मंत्रियों ने खुले तौर पर एक बार फिर से धमकी है. इजराइल के मंत्रियों ने बुधवार (18 जून) को कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी और ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ तब तक जारी रहेगा, जब तक कि यह अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर लेता है. वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस्लामिक राष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की संभावना का भी संकेत दिया.

तेहरान के ऊपर आ रहा है एक तूफान- इजरायल काट्ज

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान में संभावित सत्ता परिवर्तन की ओर संकेत करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “तेहरान के ऊपर एक तूफान आ रहा है. सरकारी संस्थानों पर बमबारी की जा रही है और उन्हें नष्ट किया जा रहा है. स्थानीय निवासियों की भीड़ इलाका छोड़ रही है. तानाशाही का पतन इसी तरह होता है.”

इजरायली विदेश मंत्री ने विदेशी राजदूतों को दी जानकारी

वही, इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने रविवार (15 जून) को तेल अवीव के निकट बाट याम में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के स्थल पर विदेशी राजदूतों को जानकारी दी. इस हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. उन्होंने विदेशी राजनयिकों से कहा, ‘‘ईरान से कोई बातचीत नहीं होगी. जब तक हम अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा.’’

विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘ईरान जानबूझकर आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाता है और नागरिकों की हत्या करता है. वे गलती कर रहे हैं. वे यह नहीं समझते कि इजराइली लोग मजबूत हैं और ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ का बड़े पैमाने पर समर्थन करते हैं.’’

इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भारत सहित 30 से अधिक देशों के राजदूतों को ईरान के किए गए हमलों और ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के बारे में जानकारी दी. इससे पहले, घटनास्थल पर मीडिया को जानकारी देते हुए इजरायल के विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल जारी सैन्य अभियान में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगा.

ऑपरेशन के तहत IDF ने ईरान में 1,100 से अधिक संपत्तियों को निशाना बनाया- डेफ्रिन

वहीं, इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने प्रेसवार्ता में कहा कि इजराइली वायुसेना ने शुक्रवार (13 जून) को ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन’ शुरू करने के बाद से ईरान में सैकड़ों हमलों में 1,100 से अधिक ईरानी संपत्तियों को निशाना बनाया है. डेफ्रिन ने कहा, ‘‘हम परमाणु खतरे को बेअसर करने के लिए व्यवस्थित रूप से काम कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget