एक्सप्लोरर

इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक करेंगे भारत का दौरा, इस वजह से खास है ये यात्रा

इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच पहली मुलाकात पिछले अक्टूबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-26) में हुई थी.

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक भारत का दौरा करेंगे. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं. ये उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे. बेनेट इजरायल के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, जल, साइबर सुरक्षा, व्यापार, शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई और मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

इजरायल के पीएम का 3 से 5 अप्रैल तक भारत दौरा

भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगे. इससे पहले दोनों नेताओं ने पिछले साल नवंबर में ग्लासगो में COP26 सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी. यह यात्रा भारत और इजरायल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर होगी. इससे पहले जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था. तब से दोनों देशों ने नॉलेज आधारित अर्थव्यवस्थाओं के रूप में नवाचार और अनुसंधान पर ध्यान देने के साथ ही अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना जारी रखा है.

पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की पहली आधिकारिक यात्रा

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताया था कि प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अप्रैल को भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे. बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं की पहली मुलाकात पिछले अक्टूबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-26) में हुई थी. जब पीएम मोदी ने पीएम बेनेट को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. बेनेट ने कहा कि वो अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने के लिए बेहद खुश और उत्सुक हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री की यात्रा से कृषि, जल, व्यापार, शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

लंदन से भारत तक 30 हजार किमी अकेले बाइक यात्रा पर क्यों निकले सद्गुरु? ये है वजह

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच नए PM उम्मीदवार का एलान, मरियम बोलीं- इमरान के हिसाब देने का वक्त आ गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget