एक्सप्लोरर

Benjamin Netanyahu: 'बहादुर, सशस्त्र और प्रशिक्षित नागरिक बचाते हैं जान', बंदूक रखने के नियम में ढील की घोषणा, जानें क्या बोले इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू

Israel Vs Palestine: इजराइलियों के लिए अब बंदूक रखने का परमिट हासिल करना आसान हो जाएगा. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे लेकर अहम घोषणा की है.

Benjamin Netanyahu Gun Permit Announcement: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इजराइलियों के शस्त्र (Gun) रखने को लेकर अहम घोषणा की है. इजराइलियों के लिए बंदूक रखने के नियम में ढील दी जाएगी. पीएम नेतन्याहू ने हाल में पूर्वी यरुशलम में हुए एक हमले के बाद ऐसी घोषणा की है. कथित तौर पर 27 जनवरी को पूर्वी यरुशलम (Jerusalem) में एक यहूदी उपासना स्थल के पास एक फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की घटना में 10 लोग जख्मी भी हो गए थे. यरुशलम इलाके में हुए इस हमले को 2008 के बाद से यहूदियों के खिलाफ सबसे घातक हमला बताया गया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना हाल में जेनिन के कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर में इजराइल के हमले में नौ फिलिस्तीनियों के मारे जाने के बाद हुई. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना ने इस महीने कुल मिलाकर 32 फिलिस्तीनियों को मार गिराया. वहीं, वेस्ट बैंक में इजराइली सेना ने पिछले साल कम से कम 200 फिलिस्तीनियों मार दिया. 

नहीं थम रही हिंसा

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष के चलते हिंसा का दौर थम नहीं रहा है. 27 जनवरी की गोलीबारी की घटना के अगले दिन यानी शनिवार (28 जनवरी) को एक 13 वर्षीय फिलिस्तीनी लड़के ने गोली लगने और घायल होने के बाद यरुशलम में इजरायली राहगीरों के एक समूह पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए.

'सामूहिक दंड' के रूप में देखा जा रहा नेतन्याहू का फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिस्तीन और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान इस बीच नेतन्याहू का बंदूक रखने के नियम में ढील देने का फैसला 'सामूहिक दंड' के रूप में देखा जा रहा है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह हिंसा को और बढ़ावा दे सकता है. नेतन्याहू ने शनिवार (28 जनवरी) देर रात अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाने के बाद इस फैसले की घोषणा की.

क्या कहा PM नेतन्याहू ने? 

नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि इजराइलियों के लिए बंदूक का परमिट आसान बनाने से हिंसा कम होगी. उन्होंने कहा, ''हमने बार-बार देखा है कि बहादुर, सशस्त्र और प्रशिक्षित नागरिक जान बचाते हैं.'' वहीं, रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा, ''हम आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे, हम जमीन पर शांति और स्थिरता हासिल करना चाहते हैं." 

यह भी पढ़ें- अमेरिका में फिर चलीं गोलियां: कैलिफोर्निया में शख्स ने 7 लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget