एक्सप्लोरर

मोसाद ने क्यों किया कतर में हमास के कमांडरों को निशाना बनाने से इनकार? नेतन्याहू के एयरस्ट्राइक के आदेश पर बड़ा खुलासा

Israel Attack Qatar: इजरायल ने अपने एजेंट के जरिए कतर में हमास के नेताओं को मारने की प्लानिंग की थी, लेकिन मोसाद ने इनकार कर दिया. इसके बाद नेतन्याहू ने एयरस्ट्राइक का आदेश दिया था.

इजरायली सेना ने 9 सितंबर को कतर की राजधानी दोहा में हमास चीफ खलील अल-हय्या और अन्य सीनियर अधिकारियों को निशाना बनाने के उद्देश्य से हवाई हमले किए थे. बेंजामिन नेतन्याहू ने खुले तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली, जिसके बाद कई देशों ने इजरायल की आलोचना की.

अब इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि पहले इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को हमास नेताओं को मारने के लिए ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया, लेकिन मोसाद ने ऐसा करने से मना कर दिया.

कतर में हमास को मारने से मोसाद ने कर दिया इनकार

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने अपने एजेंट के जरिए कतर में हमास के नेताओं को मारने की प्लानिंग की थी, लेकिन मोसाद ने इनकार कर दिया. इसमें बताया गया कि मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने इस कदम का विरोध किया क्योंकि इस तरह की कार्रवाई से कतर के साथ उनकी एजेंसी के नाए रिश्ते टूट सकते थे.

हमास ने दावा किया है कि इस एयरस्ट्राइक में उसके कार्यवाहक नेता खलील अल-हय्या सहित शीर्ष अधिकारी नहीं मारे गए, बल्कि कई रिश्तेदार और सहयोगियों के साथ-साथ कतर एक अधिकारी की मौत हुई है. विश्लेषकों का मानना ​​है कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर वार्ता को लेकर अपना धैर्य खो दिया है.

कतर ने हमले को मध्यस्थता प्रक्रिया के साथ धोखा बताया

इजरायली रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने हमले की टाइमिंग का विरोध किया है. वहीं रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर ने नेतन्याहू का समर्थन किया. रिपोर्ट में पूर्व हमास नेता इस्माइल हानिया को तेहरान में कैसे मारा गया इसका भी जिक्र किया. ये भी दावा किया गया कि हमास कतर में इस तरह से ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तैयार नहीं था.

रिपोर्ट में एक अन्य सूत्र ने बताया, "हम हमास से इन अधिकारियों को एक, दो या चार साल में पकड़ सकते हैं और मोसाद जानता है कि यह कैसे करना है." कतर ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे स्टेट टेररिज्म और मध्यस्थता प्रक्रिया के साथ धोखा बताया.

ये भी पढ़ें : भगोड़े जाकिर नाइक को हुई 'लाइलाज बीमारी', मलेशिया के अस्पताल में भर्ती हुआ इस्लामिक कट्टरपंथी, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget