एक्सप्लोरर

इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो एयरपोर्ट पर किया मिसाइल से हमला, एक हफ्ते में दूसरा अटैक

Israel Missile Attack: इजरायल और सीरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इजरायल ने एक बार फिर सीरिया के हवाई अड्डे पर मिसाइल से हमला किया है. आगे पढ़ें पूरी खबर.

Israel Syria Dispute: इजराइल ने सीरिया के अलेप्पो हवाई अड्डे (Aleppo Airport) पर मिसाइल से एक बार फिर हमला (Israel Air Strike In Syria) कर दिया. इस हमले में हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त हो गया है. इस वजह से हवाई अड्डे पर सभी सेवाएं अब बंद कर दी गई हैं. यह जानकारी सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने दी है.

इजराइल ने मिसाइल हमले को तटीय शहर लताकिया के पश्चिम में भूमध्य सागर से रात 8:16 बजे लॉन्च किया गया था. वहीं सीरियाई राज्य समाचार एजेंसी (सना) ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा ने इजरायल की कई मिसालों को मार गिराया.

एक हफ्ते में दूसरा हमला

बता दें कि एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा रिपोर्ट किया गया हमला था. सीरियाई राज्य मीडिया के अनुसार, 31 अगस्त को भी इजराइल ने हवाई अड्डे पर रॉकेट दागे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में सहयोगियों को हथियार पहुंचाने के लिए तेहरान द्वारा हवाई आपूर्ति लाइनों के बढ़ते उपयोग को बाधित करने के लिए इजराइल ने सीरियाई हवाई अड्डों पर हमले तेज कर दिए हैं.

1 सितंबर को सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने चेतावनी दी थी कि इजराइल आग से खेल रहा है और अंतत: सीरिया पर उसके बार-बार होने वाले हमलों के लिए भुगतान करेगा. मेकदाद ने आधिकारिक विदेश मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट पर कहा, इजरायल के बार-बार होने वाले हमलों के सामने सीरिया चुप नहीं रहेगा और इजरायल इसकी कीमत जल्द या बाद में चुकाएगा.

क्या है दोनों देश के बीच विवाद की वजह?

बता दें कि इजराइल और सीरिया के बीच विवाद काफी पुराना है. इसके पीछे की वजह गोलान हाइट्स इलाका है. यह गोलान पहाड़ी के नाम से भी मशहूर है. यह एरिया कभी सीरिया का था. 1967 में अरब देशों के साथ हुए युद्ध के बाद इजराइल ने इस जगह पर अपना कब्जा जमा लिया. मौजूदा समय में इजराइल इस जगह पर करीब 317 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरपब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहा है. इस जगह की वजह से ही दोनों देशों के बीच टकराहट है.

इसलिए महत्वपूर्ण है गोलान

गोलान के पीछे इजराइल का इतना फोकस इसलिए है, क्योंकि यहां से सीरिया की राजधानी दमिश्क महज 60 किलोमीटर ही दूर है. गोलान की ऊंची पहाड़ियों से दमिश्क को आराम से देखा जा सकता है. गोलान में फसल की पैदावार भी काफी अच्छी है.  

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: टारगेट पूरा होने तक यूक्रेन में जारी रहेगा एक्शन, हमने कुछ नहीं खोया... पुतिन ने बता दिया युद्ध का भविष्य

ये भी पढ़ें- India-Japan Relation: टोक्यो में भारत-जापान 2+2 मंत्री स्तर की वार्ता आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget