एक्सप्लोरर

'बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ा तो...' इजराइल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दी धमकी, 44 की मौत

Israel attacks on Hamas : इजरायल ने जनवरी महीने में लागू हुए युद्धविराम के बाद गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ उसके दर्जनों आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की है. इसमें कई लोगों की मौत भी हुई है.

Israel Strike on Gaza Strip : इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च) की सुबह गाजा पट्टी में हमास के दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए. इस हमले को लेकर इजरायल ने कहा कि जनवरी महीने में लागू हुए युद्ध विराम के बाद इस इलाके में उसने हमास के दर्जनों ठिकानों पर अब तक का सबसे भारी हमला किया है. वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की ओर से सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 44 लोग मारे गए हैं.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इन हवाई हमलों और लड़ाई के फिर से शुरू होने को लेकर एक बयान जारी किया है. इजरायल ने अपने बयान में कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने इजरायली रक्षा बल को गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास पर हमले का निर्देश दे दिया है. इजरायल ने यह फैसला हमास की ओर से हमारे बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार करने और अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकोफ और अन्य मध्यस्थों के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करने के बाद लिया है.”

इजरायल अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाकर हमास पर हमले करेगा

बयान में कहा गया, “फिलहाल, इजरायली रक्षा बल (IDF) राजनीतिक नेतृत्व की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्यों के हासिल करने के लिए पूरे गाजा पट्टी में हमास के सभी आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बना रही है. जिसके पीछे का उद्देश्य इजरायल के जीवित और मृत सभी बंधकों, को रिहा करवाना है.” इजरायल ने कहा है कि अब से इजरायल अपनी सैन्य शक्ति को और बढ़ाकर हमास के खिलाफ अपने हमले को और तेज कर देगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में इस ऑपरेशन की प्लानिंग इजरायली रक्षा बल ने पिछले हफ्ते के अंत में पेश की थी, जिसे इजरायल के राजनीतिक नेतृत्व की ओर से स्वीकृति भी मिल गई थी.

हमास ने इजरायल को दी चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने इस एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल को चेतावनी दी है कि इजरायल के गाजा में नए हमले दोनों के बीच लागू हुए युद्धविराम का उल्लंघन करते हैं और ये हमले बंधकों के भविष्य को खतरे में डाल देंगे.

यह भी पढ़ेंः Israel Airstrike Syria: इजरायल का बड़ा हमला, गाजा, लेबनान और सीरिया में की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, कई लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
टीम इंडिया करेगी PAK दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

वीडियोज

Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
टीम इंडिया करेगी PAK दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
Netflix OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
Embed widget