एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: हमास के चंगुल से बंधकों को छुड़ाने का समझौता पहले से कहीं ज्यादा करीब, अमेरिकी अधिकारी का दावा

अमेरिकी अधिकारी का यह बयान वाशिंगटन पोस्ट की उस खबर के 1 दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि इजरायल, अमेरिका और हमास लड़ाई में 5 दिनों की रोक के बदले 50 बंधकों को छोड़े जाने के समझौते के करीब हैं.

Israel Palestine Conflict: इजरायल और हमास की जंग के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि आतंकी समूह ही ओर से गाजा में बंधक बनाकर रखे गए लोगों में से कुछ को छोड़े जाने को लेकर समझैता पहले से कहीं ज्यादा करीब है.

द यरूशलम पोस्ट ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से व्हाइट हाउस के अधिकारी के बयान के बारे में खबर प्रकाशित की है, जिसे रविवार (19 नवंबर) को दिया गया. अधिकारी ने कहा, ''हम 12 से ज्यादा (बंधकों) के बारे में बात कर रहे हैं.''

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि 12 से ज्यादा बंधकों को छुड़ाने के समझौते में संभवतः लड़ाई में एक विस्तारित विराम और गाजा में मानवीय सहायता के वितरण की अनुमति भी शामिल होगी. हालांकि, इस बीच इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट का खंडन किया कि कोई समझौता हो चुका है.

क्या कहा अमेरिकी अधिकारी जॉन फाइनर ने?

फाइनर ने एनबीसी के मीट द प्रेस कार्यक्रम में कहा, ''इस बिंदु पर मैं जो कह सकता हूं वो यह है कि बेहद संवेदनशील बातचीत में जिन बातों पर असहमति है, उन्हें सीमित कर दिया गया है.'' उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि इस डील को पूरा करने के लिए हम पिछले कुछ समय से कहीं ज्यादा करीब हैं, शायद इस प्रक्रिया की शुरुआत के बाद से हम जितने करीब थे, उससे कहीं ज्यादा करीब हैं.''

इजरायल को भी बड़ी संख्या में बंधकों के छूटने की उम्मीद

इजरायल उम्मीद कर रहा है कि बड़ी संख्या में बंधकों को छुड़ाया जा सकेगा. अमेरिका में इजरायली राजदूत माइकल हर्जोग ने भी एबीसी के दिस वीक कार्यक्रम में इंटरव्यू में कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमास से बड़ी संख्या में बंधकों को छुड़ाया जा सकता है.

हालांकि, फाइनर ने आगाह किया, ''जब तक हर बात पर सहमति नहीं हो जाती, तब तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनती. इस तरह की संवेदनशील बातचीत आखिरी वक्त में विफल हो सकती है.''

7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में अपने घातक हमले के दौरान हमास न लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिन्हें गाजा में ले जाया गया. इस हमले के बाद से ही गाजा में इजरायल और हमास की जंग जारी है. इजरायल ने हमास के नेस्तनाबूत करने की कसम खाई है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 13 हजार लोग मारे गए हैं. वहीं, हमास के हमलों में इजरायल में 1200 के आसापास लोगों की जानें गई हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: भारत ने गाजा पट्टी के लिए भेजी राहत सामग्री की दूसरी खेप, जयशंकर ने कहा- फिलिस्तीन लोगों की मदद जारी रखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget