एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: भारत ने गाजा पट्टी के लिए भेजी राहत सामग्री की दूसरी खेप, जयशंकर ने कहा- फिलिस्तीन लोगों की मदद जारी रखेंगे

India Humanitarian Help To Gaza: भारत ने इजराइली सैन्य बलों का हमला झेल रहे गाजा पट्टी के आम लोगों के लिए मानवीय मदद की दूसरी खेप भेजी है. इसमें दवाइयां और अन्य राहत सामग्री है.

India Sent Humanitarian Help To Gaza: इजरायल में घुसकर फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के गत 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायली सैन्य बलों (आईडीएफ) के हमले गाजा पट्टी में लगातार जारी हैं. पिछले 44 दिनों से आईडीएफ के हमले से बदहाल हुए गाजा पट्टी के आम लोगों के लिए भारत ने मानवीय मदद की दूसरी खेप रविवार (19 नवंबर) को भेजी है. यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद दी है.

भारत ने भेजी 32 टन राहत सामग्री
 जयशंकर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हम फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं. विदेश मंत्री ने कहा, "32 टन राहत सामग्री लेकर भारतीय वायु सेना का दूसरा सी-17 विमान मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ."

अल-अरिश हवाई अड्डा गाजा पट्टी के साथ मिस्र की सीमा पर राफा क्रॉसिंग से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. राफा वर्तमान में गाजा में मानवीय सहायता के लिए एकमात्र क्रॉसिंग पॉइंट है. हालांकि इसे केवल राहत सामग्री के लिए खोला गया है.

भारत ने अक्टूबर महीने में भेजी थी पहली खेप
इसके पहले इजरायल-हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत ने गत 22 अक्टूबर को फिलिस्तीन को चिकित्सा और आपदा राहत सामग्री की पहली खेप भेजी थी. तब संयुक्त राष्ट्र में भारत‌ के उप स्थायी प्रतिनिधि (डीपीआर) राजदूत आर रवींद्र ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा था कि भारत ने इजरायल की जबरदस्त जवाबी बमबारी से जूझ रहे गाजा पट्टी में 38 टन भोजन और महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भेजे हैं.

उन्होंने कहा,"भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को दवाइयों और उपकरणों सहित 38 टन जरूरत का सामान भेजा है. हम शांति बहाली के लिए आवश्यक स्थितियां बनाने और सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने की दिशा में काम करने का भी आग्रह करते हैं.

पीएम मोदी ने जताई है आम लोगों पर हमले को लेकर चिंता
आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही 17 नवंबर को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब पीएम मोदी ने गाजा पट्टी में इजरायली कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंता जताई है. कॉलेटरल डैमेज को लेकर कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई में आम लोगों की मौत निंदनीय है.
अल जजीरा की रिपोर्ट की मानें तो गाजा पट्टी में अब तक सैन्य कार्रवाई के दौरान 11 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. जबकि इजरायल में हमास के हमले के बाद करीब 1400 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें:हमास के लिए बुरी खबर, बाइडेन ने गाजा की बागडोर फिलिस्तीनी प्राधिकरण को देने की कही बात, नेतन्याहू बोले- अभी नहीं देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
Israel-Iran War Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने PAK की लगाई लंका
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget