एक्सप्लोरर

'गाजा में अगले 48 घंटों में 14 हजार बच्चे मर जाएंगे', इजरायल-हमास जंग के बीच UN की वॉर्निंग

Israel Gaza War: संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया कि गाजा में सहायता के पांच ट्रक भेजे गए, जो यहां की आबादी के हिसाब से बहुत कम है. नेतन्याहू ने पूरे गाजा को नियंत्रण में लेने की बात कही है.

Israel Gaza War: इजराइल की सेना ने गाजा में फिर से बड़े स्तर पर नया जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र (United Nations) चेतावनी दी है कि गाजा के युद्धग्रस्त इलाकों में अगर और ज्यादा सहायता नहीं पहुंची तो अगले 48 घंटों में 14,000 बच्चों की मौत हो सकती है. इजरायल ने 11 हफ्ते की पूर्ण नाकेबंदी के बाद अब फिलिस्तीनी क्षेत्र में सीमित सहायता ही भेजने की अनुमति दी है.

गाजा में बहुत कम सहायता पहुंची- संयुक्त राष्ट्र

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा कि सोमवार (19 मई 2025) को गाजा में सहायता के पांच ट्रक भेजे गए, जो यहां की आबादी के हिसाब से बहुत कम है. उन्होंने कहा कि सहायता अभी तक जरूरतमंद समुदायों तक नहीं पहुंची है. 

जब फ्लेचर से पूछा गया कि उन्होंने 14 हजार बच्चों का आंकड़ा कैसे निकाला. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "ग्राउंड पर हमारी टीम तैनात है. हालांकि उनमें से कुछ मारे भी गए हैं, लेकिन अभी भी हमारे पर जमीन पर बहुत सारे लोग मौजूद हैं. हमारी टीम स्कूलों, मेडिकल संस्थानों पर मौजूद है और जरूरतों का आकलन कर रहे हैं. मैं इन सभी बच्चों को बचाना चाहता हूं."

गाजा में 53 हजार लोग मारे गए

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार (20 मई 2025) को बताया कि में कहा कि गाजा पर इजरायली हमलों में अभी तक कम से कम 53,573 फिलिस्तीनी लोग मारे गए हैं और 121,688 घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में 87 लोग मारे गए और 290 अन्य घायल हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मलबे के नीचे और सड़कों पर अभी भी कई पीड़ित हैं, जिन तक एंबुलेंस और सुरक्षा बल नहीं पहुंच पा रहे हैं.

नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार (19 मई 2025) को कहा कि उनका देश पूरे गाजा पर नियंत्रण कर लेगा. IDF ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और आस-पास के इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं. फिलिस्तीन के लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत इलाका छोड़ दें.

ये भी पढे़ं : भारत ने चलाया डंडा तो घुटनों पर आया बांग्लादेश, इंपोर्ट पर बैन के बाद गिड़गिड़ाने लगे मोहम्मद यूनुस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget