एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: लेबनान के हमले में केरल के रहने वाले शख्स की मौत, हिजबुल्लाह ने दागी थी मिसाइल

Israel Hamas War: मिसाइल सोमवार सुबह उत्तरी इजरायल के गलीली क्षेत्र स्थित एक बाग में गिरी. इस हमले में केरल के रहने वाले पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गई.

Israel Hamas War: इजरायल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के नजदीक एक बाग में लेबनान की ओर से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से सोमवार को एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. इस दौरान दो अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग भारत के दक्षिणी राज्य केरल के रहने वाले हैं. 

बचाव सेवा मागेन डेविड अडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जाकी हेलेर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इजरायल के गलीली क्षेत्र में मार्गलियॉट (सामूहिक कृषक समुदाय) के एक बाग में जाकर गिरी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हमले में केरल के कोल्लम निवासी पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना में बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों का चल रहा इलाज
एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, जॉर्ज को चेहरे और शरीर पर चोट आने के बाद बीलिनसन अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका एक ऑपरेशन किया गया है. वह चोटों से उबर रहा है और उसे निगरानी में रखा गया है. वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकता है. मेल्विन को मामूली चोट आई है और उसे उत्तरी इजरायल के साफेद शहर में जीव अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह केरल के इडुक्की जिले का रहने वाला है.

हिजबुल्ला लगातार कर रहा हमला
ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से किया गया है. गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में 8 अक्टूबर से ही हिजबुल्ला रोजाना उत्तरी इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीन के 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इजरायल के करीब 1200 लोगों की मौत हुई है. इस समय अमेरिका हमास और इजरायल पर युद्धविराम का दबाव बना रहा है.

यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ PM शहबाज शरीफ ने उगला जहर तो खुद पाकिस्तानी एक्टिविस्ट ने खोल दी पोल, बताया झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget