एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: ये हैं इजरायल के पांच सबसे ताकतवर हथियार, इनके आगे टिकना है नामुमकिन, हमास को यूं चटा रहे धूल

Israel-Hamas: करीब 1 करोड़ की आबादी वाला देश इजरायल बड़े-बड़े देशों को मात दे चुका है. उसने अभी हमास के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इजरायल की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत डिफेंस सिस्टम है.

Israel Powerful Weapons and Features : इजरायल ने युद्ध के ऐलान के बाद हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं. युद्ध को जीतने के लिए इजरायल की सेना ने अपने हाईटेक हथियारों, टैंकों और फाइटर जेट को भी युद्ध के मैदान में उतार दिया है. गाजा पट्टी पर लगातार आसमान ने बमबारी हो रही है. फिलिस्तीन में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार को पार कर चुका है.

दुनिया ये जानती है कि इजरायल बहुत जल्द इस युद्ध में जीत दर्ज कर लेगा, क्योंकि इस छोटे से देश ने खुद को इतना ताकतवर बना रखा है कि इसके आगे दुश्मनों का टिकना इतना आसान नहीं है. मजबूत आर्मी के बाद इजरायल की सबसे बड़ी ताकत उसके आधुनिक हथियार हैं. उसके पास हथियारों का जखीरा है. आइए जानते हैं इजरायल के कुछ ऐसे ही हथियारों के बारे में.

1. आयरन डोम

इजरायल के मजबूत डिफेंस सिस्टम के पीछे आयरन डोम सेफ्टी सिस्टम का बड़ा हाथ है. इसकी खासियत पूरी दुनिया में मशहूर है. आयरन डोम की खासियत की बात करें तो यह हवा में ही दुश्मन के रॉकेट को नष्ट कर सकता है. 2011 से यह इजरायल की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है. यह बता देता है कि दुश्मन का रॉकेट कहां गिरने वाला है. अगर वह रॉकेट आबादी वाले क्षेत्र में गिरेगा और जान-माल का नुकसान हो सकता है तो डोम एक मिसाइल को छोड़ेगा और दुश्मन के रॉकेट को नष्ट कर देगा.

2. एफ-16  विमान

एफ-16 विमान इजरायल की बड़ी ताकत है. हमासे के खिलाफ युद्द में भी इसी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है. इजरायल सदी की शुरुआत से ही इन विमानों को यूज कर रहा है. हालांकि समय-समय पर इसमें जरूरत के हिसाब से बदलाव किए गए हैं. इस विमान की सबसे खास बात ये है कि ये दुश्मन के रडार पर नहीं आते. यह 2172 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है.

3. जेरिको-3 मिसाइल

जेरिको-3 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे इजरायल ने 1970  में बनाया था, लेकिन इसे सेना में 2011 में जोड़ा गया. इसे मिडिल ईस्ट की सबसे उन्नत परमाणु मिसाइल माना जाता है. यह अमेरिका तक टारगेट कर सकती है और 4,800 से 6500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.

4. मर्कवा टैंक

टैंक की बात करें तो यह इजरायल की बड़ी ताकत है. मर्कवा IV टैंक में 125 एमएम की तोप है. इसकी मदद से एंटी टैंक मिसाइल भी लॉन्च किया जा सकता है. इस टैंक में मशीन गन, स्मॉक लॉन्चर और 60 एमएम के मोर्टार भी लगे रहते हैं. यह टैंक 8 लोगों की मदद से चलता है.

5. युद्धपोत

इजरायल ने युद्धपोत पर भी खासा फोकस कर रखा है. दरअसल, उसका एक हिस्सा लाल सागर से कनेक्ट है. ऐसे में यहां भी दुश्मन से निपटने के लिए काव्रेट युद्धपोत को बनाया गया है. इसका वजन करीब 2000 टन है. इसमें करीब 20 मॉडर्न सेंसर, हथियार और कम्युनिकेशन सिस्टम लगे हैं. काव्रेट युद्धपोत जमीन से हवा में मार करने वाली बराक-8 मिसाइल को भी दाग सकता है.

ये भी पढ़ें

Israel Hamas War: पिछले डेढ़ साल से गुपचुप तरीके से हमास कर रहा था तैयारी, पढ़िए इजरायल पर अटैक की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget