एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: 'हम खुद नरसंहार के खिलाफ आतंकियों से लड़ रहे...', दक्षिण अफ्रीका पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू

Israel-Hamas War Update: बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इजराइल के खिलाफ केस दयार करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की आलोचना की है. साथ ही अपना पक्ष भी रखा है.

Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इजराइल के खिलाफ केस दयार करने के लिए दक्षिण अफ्रीका की आलोचना की है. इसके साथ ही उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि हम आतंकवादियों से लड़ रहे हैं, और हम झूठ से लड़ रहे हैं. 

नीदरलैंड के शहर द हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में इजरायल  के खिलाफ केस पर सुनवाई शुरू हो गई है. इस बीच नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि आज, फिर से, हमने एक उलटी दुनिया देखी, जिसमें इजरायल राज्य पर नरसंहार का आरोप लगाया गया है, जबकि इजरायल खुद नरसंहार से लड़ रहा है.

आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे हैं हम: नेतन्याहू 

उन्होंने हमास को लेकर आगे कहा कि इजरायल आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहा है. फिलिस्तीनी आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर मानवता के खिलाफ भयानक अपराध किया है. इजरायली पीएम ने कहा, 'सात अक्टूबर को हमास ने हमला कर महिलाओं के साथ बलात्कार किया, उन्हें जला दिया, टुकड़े-टुकड़े किये. उन्होंने बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवा पुरुषों और युवा महिलाओं का सिर काट दिए .'

दक्षिण अफ्रीका पर भड़के इजरायली पीएम 

आईसीजे मामले पर दक्षिण अफ्रीका की आलोचना करते हुए इजरायली पीएम ने कहा कि एक आतंकवादी संगठन ने नरसंहार के बाद से यहूदी लोगों के खिलाफ सबसे खराब अपराध को अंजाम दिया, और अब कोई नरसंहार के नाम पर इसका बचाव करने आया है, यह क्या निर्लज्ज मूर्खता है. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि आईडीएफ, दुनिया की सबसे नैतिक सेना है, जो गैर-लड़ाकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए सब कुछ करती है.

लड़की जारी रखेगा इजरायल 

नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजराइल 'आतंकवादियों से लड़ना जारी रखेगा' और झूठ का खंडन भी करता रहेगा. नेतन्याहू ने कहा कि हम अपनी रक्षा करने और अपना भविष्य सुनिश्चित करने के अपने उचित अधिकार को तब तक बरकरार रखेंगे जब तक कि पूरी जीत न हो जाए. मालूम हो कि  इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में इजरायल के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने दायर किया है और इसमें इजराइल के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायली हमले में हर दिन 250 फिलिस्तीनियों की जा रही जान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget