एक्सप्लोरर

इजरायल की दो टूक- गाजा से सेना नहीं हटाएंगे, यहां कभी फिर हमास सरकार नहीं होगी

Israel Hamas War: काट्ज ने कहा, "यहां कोई हमास सरकार नहीं होगी, न ही हमास सेना - जारी लड़ाई के बाद एक नई वास्तविकता सामने आएगी."

इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को कहा कि गाजा में उनके सैनिक तैनात रहेंगे और फिलिस्तीनी क्षेत्र पर "सुरक्षा नियंत्रण" कायम रखेंगे. उनके बयान से इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के लिए जारी वार्ता की सफलता संदिग्ध हो गई है.

गाजा-मिस्र सीमा पर एक बफर जोन के दौरे पर आए काट्ज ने कहा, "गाजा में सुरक्षा नियंत्रण आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) के हाथों में रहेगा."

उन्होंने कहा कि इजरायली सेना गाजा पट्टी के भीतर "सुरक्षा क्षेत्रों, बफर क्षेत्रों और नियंत्रण की स्थिति" में रहेगी, उन्होंने इस उपाय को "(इजरायली) समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए" आवश्यक बताया.

काट्ज ने कहा, "यहां कोई हमास सरकार नहीं होगी, न ही हमास सेना - जारी लड़ाई के बाद एक नई वास्तविकता सामने आएगी."

इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और हमास ने एक-दूसरे पर गाजा युद्धविराम समझौते पर पहुंचने में देरी का आरोप लगाया.

कतर और मिस्र की मध्यस्थता में दोहा में हुई वार्ता के बाद हमास ने कहा कि वार्ता में "महत्वपूर्ण प्रगति" हुई है, लेकिन इजरायल ने "गाजा से सेना वापस बुलाने, युद्धविराम, कैदियों और विस्थापितों की वापसी के लिए नई शर्तें रखी हैं." हमास ने दावा किया कि इन शर्तों के कारण "संभावित समझौते पर अंतिम मुहर लगने में देरी" हो रही है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास के आरोपों का खंडन किया है. उसने एक बयान में कहा है कि हमास जिन बातों पर सहमति बन चुकी थी उनसे पीछे हट रहा है और "वार्ता में बाधा उत्पन्न कर रहा है."

इससे पहले इजरायल ने मंगलवार को एक सप्ताह की "सार्थक" चर्चा के बाद दोहा से अपने वार्ताकारों को वापस बुला लिया था. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इजराय ने एक बयान में कहा था, "हमारे बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर चर्चा जारी रखने के लिए इजरायल में आंतरिक विमर्श के लिए टीम के सदस्य वापस आ रहे हैं."

इस टीम में मोसाद के वरिष्ठ अधिकारी, शिन बेत सुरक्षा एजेंसी और इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.

पिछली असफल वार्ताओं में तटीय फिलिस्तीनी क्षेत्र से इजरायली सेना की वापसी और युद्धविराम की अवधि महत्वपूर्ण बाधाएं रही हैं. हमास युद्ध को पूरी तरह समाप्त करना चाहता है, जबकि इजरायल किसी भी प्रस्ताव से पहले गाजा पर हमास का नियंत्रण खत्म करने और युद्धविराम के बाद भी फिलिस्तीनी क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति बनाए रखने पर जोर देता है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को बताया था कि हमास के साथ बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के प्रयासों में "प्रगति हुई है", लेकिन आगाह किया कि समझौता होने की समय सीमा अभी स्पष्ट नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
इजरायली मिसाइल से बार-बार मलबे का बना ढेर, फिर कैसे उठकर खड़ा होता रहा बेरुत... लेबनान की दिलचस्प कहानी
इजरायली मिसाइल से बार-बार मलबे का बना ढेर, फिर कैसे उठकर खड़ा होता रहा बेरुत... लेबनान की दिलचस्प कहानी
सीजफायर के बाद इजरायल लेबनान पर क्यों कर रहा अटैक? जानें क्या है युद्ध का 50 साल पुराना कनेक्शन
सीजफायर के बाद इजरायल लेबनान पर क्यों कर रहा अटैक? जानें क्या है युद्ध का 50 साल पुराना कनेक्शन
‘जहाजों में भर रहे अब तक के सबसे खतरनाक हथियार’, शांति वार्ता से कुछ घंटे पहले ईरान को ट्रंप की धमकी
‘जहाजों में भर रहे अब तक के सबसे खतरनाक हथियार’, शांति वार्ता से कुछ घंटे पहले ईरान को ट्रंप की धमकी

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget