एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: हमास ने जारी किया गाजा में बंधक बनाए गए शख्स का वीडियो, कहा- 'वक्त बीतता जा रहा है'

Gaze Hostage Video: सफेद टी-शर्ट पहने हुए वह अपना परिचय दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम के 51 साल के पॉपलवेल के रूप में देता है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान पोपवेल का अपहरण कर लिया गया था.

Israel Palestine Conflict: हमास की आर्म्ड फोर्स एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड ने शनिवार (11 मई) को फिलिस्तीनी गुर्गों की ओर से गाजा में बंधक बनाए गए एक शख्स का वीडियो जारी किया. इस फुटेज में उसे जीवित देखा गया है. वीडियो फुटेज महज 11 सेकेंड की है, जिसमें ये शख्स बोलते हुए सुनाई पड़ता है, ‘वक्त बीत रहा है. तुम्हारी सरकार झूठ बोल रही है.’

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ये शख्स जो बोल बोल रहा है वो स्क्रीन पर देखकर बोल रहा है और इसमें हिब्रू और अरबी भाषा में लिखा हुआ है. ये वीडियो टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर किया गया. वीडियो में ये भी पता चलता है कि बंधक को दवाब में डालकर बुलवाया गया है. वीडियो में जो बंधक है वो एक ब्रिटिश नागरिक है और उसकी आंख काली हो रखी है. वह दबाव में बोलता हुआ दिखाई दे रहा है. गाजा में बंदियों की एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार वीडियो फुटेज जारी की गई है.

वीडियो में ब्रिटिश नागरिक होने का दावा

सफेद टी-शर्ट पहने हुए वह अपना परिचय दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम के 51 वर्षीय पॉपलवेल के रूप में देता है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान पोपवेल को उनकी मां हन्ना पेरी के साथ उनके घर से अपहरण कर लिया गया था, जिन्हें नवंबर में एक सप्ताह के युद्धविराम के दौरान रिहा कर दिया गया था. 27 अप्रैल को हमास ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें दो बंधकों कीथ सीगल और ओमरी मिरान को जीवित दिखाया गया.

बंधकों के परिवारों की आई प्रतिक्रिया

तीन दिन पहले एक और वीडियो जारी किया था जिसमें बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन को जीवित दिखाया गया था. बाकी बचे बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजरायली सरकार पर बढ़ते घरेलू दबाव के बीच ये वीडियो आए हैं. परिवारों के ग्रुप ने शनिवार को अपने बयान में कहा, "हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों से मिले जीवन के हर संकेत इजरायली सरकार और उसके नेताओं के लिए संकट की एक और चीख है."

7 अक्टूबर को जब हमास के गुर्गों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया तो गाजा पट्टी से लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि उनमें से 128 अभी भी फिलिस्तीनी इलाके में बंदी बनाए गए हैं, जिनमें 36 मर चुके हैं. आधिकारिक इजरायली आंकड़ों के आधार पर एएफपी टैली के अनुसार, हमले में 1,170 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर सिविलियन्स थे.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायल ने राफा में उतारे टैंक, बरसाए बम, जगह छोड़ भागने को मजबूर हुए फिलिस्तीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget