एक्सप्लोरर

बचे हुए बंधकों के परिवार देख रहे राह, हमास के चंगुल से रिहा हुए लोग भी क्यों हैं परेशान, जानिए

Israel Hamas War: हमास के कथित ऑफिशियल एक्स अकांउट पर एक पोस्ट में हमास ने खुद को शांतिप्रिय संगठन बताया है.

Israeli Hostage: इजरायल और हमास के बीच हुए हालिया समझौते के तहत 13 इजरायली नागरिक, 10 थाई नागरिक और एक फिलीपींस का नागरिक रिहा किया गया है. इसके बदले में इजरायल ने भी अपनी कैद से 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया. उन्होंने कैदियों को रमल्लाह के पास बेतूनिया चेकप्वाइंट पर फिलिस्तीनी प्रशासन को सौंप दिया. 

हमास की ओर से रिहा किए गए इजरायली नागरिकों में एडिना मोशे (72 साल), हान्ना काट्जिर (76), शानाह पेरी (79 साल), याफा एडर (85 साल), मार्गेलिट मोसेस (77 साल) शामिल हैं. इसके अलावा एक ही परिवार के कई लोग बंधक बनाए गए थे, उन्हें भी रिहा किया गया था. जैसे एलोनी परिवार से डेनिएली एलोनी (45 साल) और एमिलिया एलोनी (5 साल) रिहा हुए हैं. एशर परिवार से डोरोन काट्ज एशर (34 साल), राज एशर (चार साल) और एविव एशर (दो साल) भी रिहा हुई हैं. इस परिवार के कात्ज रेविड की रिहाई नहीं हुई है. वह 51 साल के हैं. डोरोन काट्ज एशर का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक उनके पति वापस नहीं आ जाते उनकी टीस कम नहीं होगी.

हाल ही में केफिर बिबास नाम के एक बच्चे की खूब चर्चा हुई थी, क्योंकि जब हमास ने उसे बंधक बनाया था तब उसकी उम्र सिर्फ नौ साल थी. इस बच्चे की तस्वीर को इजरायल के विदेश मंत्री ने साझा किया था और हमास की आलोचना की थी.

केफिर बिबास
Caption

'केफिर हमास के साथ रहना चाहता है'

बंधकों को रिहा किए गए पहले जत्थे में केफिर बिबास शामिल नहीं है. केफिर की रिहाई को लेकर हमास के ऑफिशियल एक्स अकांउट पर एक पोस्ट में कहा गया कि केफिर अभी हमास के साथ रुकना चाहता है. 

पोस्ट में लिखा गया, आज 13 बंधकों की रिहाई सिर्फ यह दिखाती है कि हमास कितना शांतिप्रिय संगठन है. बाकी के 200+ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अभी तक रिहा होने के लिए तैयार नहीं थे. 9 महीने के बच्चे (केफिर) ने हमसे कहा कि वो हमारे साथ रहना चाहता है.

केफिर बिवास की बुआ ओफरी बिवास लेवी ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद की रातें उनके लिए डरावनी हो गई हैं. जब उनके भाई, भाभी और उनके दो बच्चों को हमास के लड़ाकों ने अगवा कर लिया था.

 

दानी मिरान के बेटे ओमरी
दानी मिरान के बेटे ओमरी

राह तक रहे कई परिवार

13 इजरायली नागरिकों को रिहा किए जाने के बाद अब उन परिवारों की बैचेनी और ज्यादा बढ़ गई है जिनके लोग अब भी हमास के कैद में हैं. दानी मिरान के बेटे ओमरी को बंधक बना लिया गया था लेकिन रिहा किए बंधकों की सूची में उनका नाम नहीं है. वो अब भी उम्मीद में हैं आने वाले कुछ दिनों में उनका बेटा उनके साथ होगा. 

समाचार एजेंसी एपी से मिरान ने कहा,  "मेरा बेटा लिस्ट में नहीं है. वह 46 साल का है. और मुझे उम्मीद है कि वह स्वस्थ होगा ताकि वहां मौजूद सभी कठिनाइयों का सामना कर सके. उम्मीद करती हूं कि उन्होंने उसे घायल नहीं किया होगा, उसे यातना नहीं दी होगी और ऐसी चीजें नहीं कीं होंगी जो अमानवीय हैं."

ये भी पढ़ें:

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास में हो गया शांति समझौता, क्या अब थम जाएगी जंग? जानिए आगे कैसे हो सकते हैं हालात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget