एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास में हो गया शांति समझौता, क्या अब थम जाएगी जंग? जानिए आगे कैसे हो सकते हैं हालात

Israel-Hamas War Updates: इजरायल और हमास के बीच चार दिनों तक शांति रहने वाली है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आगे के हालात कैसे होने वाले हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

Israel-Hamas War News: इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई का समझौता हुआ है. इसके तहत 24 बंधकों को गाजा पट्टी से रिहा किया गया है, जिसमें 13 इजरायली नागरिक भी शामिल हैं. ठीक इस तरह से समझौते के तहत 39 फिलिस्तीनी कैदी भी रिहा हुए हैं. इजरायल और हमास ने चार दिनों तक युद्ध रोकने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई है. चार दिनों में 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 50 बंधकों को रिहा करने की योजना है. 

भले ही युद्ध को चार दिनों तक रुका है, मगर इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. सबसे पहले शांति होने से गाजा में मानवीय मदद पहुंच पाई है, जबकि इजरायल को भी हमास के मिसाइलों हमलों से आजादी मिली है. हालांकि, चार दिनों की शांति की वजह से तीन ऐसे पहलू हैं, जिन पर सबका ध्यान है. पहला अगर शांति बनी रहती है, तो क्या होगा? दूसरा अगर चार दिन बाद फिर युद्ध शुरू हुआ, तो क्या होगा? और तीसरा कि क्या सच में अब जंग रुक सकती है. 

बनी रह सकती है शांति

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध को लेकर पहली संभावना तो यही है कि इजरायल और हमास के बीच शांति बनी रह सकती है. हमास हर रोज 10-10 कर कर बंधकों को रिहा कर सकत है. हमास की कैद में 200 के करीब बंधक बताए जाते हैं. इसका मतलब हुआ कि युद्ध 20 दिनों तक भी रुक सकता है. ऐसा होने पर गाजा में मानवीय मदद भी जारी रह सकती है. हमास को भी बदलें इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदी मिलते रहेंगे. 

ऐसा नहीं है कि शांति का फायदा सिर्फ हमास को ही मिलेगा, बल्कि इसका बड़ा फायदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी मिलेगा. बंधकों की रिहाई के लिए नेतन्याहू की तारीफ होती रहेगी. शांति की वजह से इजरायल की अर्थव्यवस्था को भी उबरने का मौका मिलेगा. इस शांति के बहाने इजरायल को वेस्ट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत करने का भी विकल्प मिलेगा. शांति बनी रहने की वजह से युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने पर भी बात शुरू हो जाएगी. 

चार दिन बाद युद्ध शुरू हुआ, तो क्या होगा? 

वर्तमान में हमास बनी शांति को भंग नहीं करना चाहता है. अगर वह ऐसा करता है, तो मध्यस्थता करवा रहे मुल्कों का भरोसा खो बैठेगा. ठीक इसी तरह से अगर इजरायल ने इस बीच युद्ध शुरू किया, तो वह अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता खो बैठेगा. अभी तक नेतन्याहू को इस युद्ध की वजह से कुछ हासिल होता हुआ नहीं दिख रहा है. किसी भी हाई-प्रोफाइल हमास नेता की अभी तक मौत नहीं हुई है, जो दिखाता है कि इजरायल का जमीना हमला उतना कारगर नहीं रहा है. 

यही वजह है कि अगर चार दिन बाद जब शांति की अवधि खत्म हो जाएगी, तो नेतन्याहू को मजबूरन युद्ध की शुरुआत करनी पड़ेगी. अब बात उनकी साख पर आ चुकी है, क्योंकि वह न तो हमास को पूरी तरह से खत्म कर पाएं हैं और न ही किसी हाई-प्रोफाइल लीडर को ढेर. इन वजहों से इस बात का डर सता रहा है कि कहीं एक बार फिर से युद्ध की शुरुआत नहीं हो जाए. अगर ऐसा होता है तो मिडिल ईस्ट में ये जंग लंबी खींच सकती है. 

क्या खत्म होगी जंग? 

मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम पर नजर रखने वाली संस्था 'इंटरनेशनल इंटरेस्ट' के मैनेजिंग डायरेक्टर सामी हमादी ने कहा कि इजरायली अधिकारियों और नेतन्याहू के सहयोगियों को लगता है कि बंधकों को रिहा करने की डील के जरिए हमास स्थायी रूप से युद्धविराम करना चाहता है. वह बंधकों का लालच देकर इजरायल को फंसाना चाहता है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि नेतन्याहू को आकर कहना पड़ा है कि सैन्य ऑपरेशन जारी रहने वाला है. 

गुरुवार को इजरायल रक्षा मंत्री ने भी ऐलान कर दिया कि युद्ध कम से कम दो महीने तक जारी रहने वाला है. हालांकि, इन सब के बीच भी युद्धविराम का लगातार दबाव बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय संगठन और दुनिया के कई सारे मुल्कों ने शांति की वकालत की है. ऐसे में अगर इजरायल जल्द ही युद्ध को समाप्त नहीं करता है, तो उसकी अंतरराष्ट्रीय साख को चोट पहुंच सकती है. ऐसे में इस चार दिनों की शांति के बाद युद्ध खत्म होने के आसार भी नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: हमास की कैद से 24 बंधक रिहा, गाजा में पहुंची सबसे बड़ी मानवीय मदद, क्या अब थम जाएगा युद्ध? पढ़ें अपडेट्स

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget