एक्सप्लोरर

Israel-Hamas Truce: आज फिर छोड़े जाएंगे 14 इजरायली बंधक, जानें अब तक कितने हुए हमास के चंगुल से मुक्त?

Israel-Hamas War: हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों में से 14 और बंधकों को शनिवार (25 नवंबर) को छोड़ा जाएगा.

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच शुक्रवार (24 नवंबर) को शुरू हुए चार दिवसीय संघर्षविराम के चलते दूसरे दिन (25 नवंबर को) 14 और इजरायली बंधकों छोड़ा जाएगा. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात इजरायल को सौंपी गई लिस्ट से परिचित एक इजरायली अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

कतर की ओर से मध्यस्थता के बाद चरमपंथी संगठन हमास फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 50 बंधकों को छोड़े जाने पर राजी हुआ है. वहीं, शनिवार के इजरायल प्रिजन सर्विस के बयान के मुताबिक, 42 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा.

प्रत्येक इजरायली बंधक के बदले तीन फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा इजरायल 

इजरायल और हमास के बीच यह समझौता हुआ है कि प्रत्येक इजरायली बंधक के बदले में तीन फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल की जेलों से छोड़ा जाएगा. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय का वर्तमान में मानना ​​है कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद गाजा में 213 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया.

अब तक हमास के चंगुल से कितने बंधक छूटे?

दोनों पक्षों के बीच समझौते के तहत शुक्रवार (24 नवंबर) को हमास के कब्जे से बंधकों का पहला समूह छोड़ा गया, जिनमें 13 इजरायली नागरिक शामिल हैं. छोड़े गए लोगों का मेडिकल चेकअप करने वाले डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि लोगों की हालत रिहाई के बाद अच्छी और स्थिर है.

तेल अवीव के पूर्व में पेटा टिकवा स्थित श्नाइडर चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात इजरायल लौटे चार बच्चों और चार महिलाओं की हालत अच्छी है. वहीं, तेल अवीव के एक और मेडिकल सेंटर में भर्ती कराए गए पांच लोगों की हालत स्थिर बताई गई है.

शुक्रवार को थाईलैंड के 10 नागरिकों और फिलीपीन के एक नागरिक को भी हमास की ओर से छोड़ा गया. इस तरह अब तक कुल मिलाकर 24 बंधक हमास के चंगुल से छूट चुके हैं.

यह भी पढ़ें- बचे हुए बंधकों के परिवार देख रहे राह, हमास के चंगुल से रिहा हुए लोग भी क्यों हैं परेशान, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget