एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: गाजावासियों को दक्षिण में भेजने के बाद अब वहीं बम बरसा रहा है इजरायल, खतरे में लाखों की जान

Israel Attacking South Gaza: इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी के लोगों को दक्षिण की ओर भेजने के बाद उसी क्षेत्र में बमबारी तेज कर दी है, ऐसे में लाखों लोगों को मारे जाने का ख़तरा सता रहा है.

Israel Palestine Attack: इजरायल और हमास के बीच बीते 19 दिनों से जंग जारी है. 7 अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें सैकड़ों इजरायली नागरिक मारे गए. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने हमास को मिटाने की कसम खाई है. ऐसे में इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहा है, जिसमें हजारों फलस्तीनी मारे गए हैं. 

जवाबी कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी के लोगों को दक्षिण की तरफ जाने के लिए कहा था हालांकि अब दक्षिण की ओर जा चुके फलस्तीनी भी सुरक्षित नहीं हैं. इजरायल अब दक्षिण गाजा पर भी हमले कर रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गाजावासियों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहने के बाद से, इजरायली सेना (आईडीएफ) ने पूरे क्षेत्र में ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है, जिसमें अज्ञात संख्या में नागरिक मारे गए हैं.

दक्षिण में बमबारी तेज 

गाजा में अधिकारियों का कहना है कि 7 अक्टूबर को शुरू हुए इजरायली हमलों के बाद से 6,546 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. निवासियों ने कहा कि दक्षिण में बमबारी 25 अक्टूबर को तेज हो गई. एक हमले में यहां से लगभग 10 किमी (6 मील) दूर खान यूनिस में कई अपार्टमेंट इमारतें ढह गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि जहां भी हमास का ठिकाना होगा, आईडीएफ उन पर हमला करेगा. साथ ही आम नागरिकों को नुकसान कम हो, इसके लिए सावधानी बरतेगा.” इसके साथ ही इजरायल ने दावा किया कि हमास के लड़ाके आम लोगों में भी छुपे हुए हैं, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है. 

इजरायल ने लोगों को उत्तरी गाजा छोड़ने की दी थी चेतावनी 

सेना का कहना है कि भले ही हमास का पावर सेंटर गाजा सिटी में है, फिर भी यह पूरे इलाके में नागरिक आबादी के बीच फैला हुआ है. गौरतलब है कि बीते 12 अक्टूबर को इजरायल ने चेतावनी देते हुए कहा था कि आम लोगों को उत्तरी गाजा छोड़ दक्षिण की ओर जाना होगा, ऐसे में अफरातफरी के बीच अपने घरों को छोड़ दक्षिण की ओर शिफ्ट हुए लेकिन अब उन्हें इजरायली हमलों को देखते हुए वहां भी जान जाने का खतरा सता रहा है. बता दें कि इजरायल ने 22 अक्टूबर को कहा कि उत्तर में रहने वाले हर उस व्यक्ति को आतंकवादी संगठन के समर्थकों के रूप में माना जाएगा, अगर वे इस इलाके को खाली नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: सुपर सोल्‍जर! हमास के 7 ग्रेनेड हाथ से उठाकर फेंके, बचाई सैकड़ों इजरायलियों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget