एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: मिया खलीफा को फलस्तीन का समर्थन करना पड़ा महंगा, प्लेबॉय मैगजीन ने तोड़ा नाता

Israel Palestine Attack: एडल्ट स्टार मिया खलीफा को फलस्तीन का समर्थन करना भारी पड़ गया है. एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय ने उनसे अपना अनुबंध तोड़ लिया है.

Mia Khalifa Israel Palestine War: इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर फलस्तीन के समर्थन में पोस्ट करना एडल्ट स्टार मिया खलीफा को महंगा पड़ गया. दरअसल, खलीफा की पोस्ट को लेकर एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय ने उनसे नाता तोड़ लिया है. प्लेबॉय मैगजीन ने उनकी पोस्ट को घृणित और निंदनीय करार दिया. 

मैगजीन ने अपने आधिकारिक बयान में स्वतंत्र अभिव्यक्ति और रचनात्मक राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, लेकिन घृणास्पद भाषण को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया.

मिया खलीफा का सोशल मीडिया पोस्ट
मिया खलीफा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हमास आतंकवादियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए फलस्तीनियों के लिए समर्थन का आग्रह किया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में  कहा, "अगर आप फलस्तीन की स्थिति देख रहे हैं और फलस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं तो आप भेदभाव कर रहे हैं और समय आने पर इतिहास ये दिखाएगा." 

इसके चलते हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है. इतना ही नहीं इसको लेकर खलीफा ने काइली जेनर को भी चुनौती दी थी, जिन्होंने इजरायल का समर्थन करते हुए एक पोस्ट लिखा था. हालांकि, जेनर ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया था. खलीफा ने जेनर की भू-राजनीतिक समझ पर सवाल उठाया और वैश्विक मुद्दों पर शामिल होने पर प्रभावशाली लोगों की जिम्मेदारी पर जोर दिया.

टॉड शापिरो ने खत्म की डील
गौरतलब है कि खलीफा की पोस्ट के बाद केवल प्लेबॉय ने ही उनसे अपना नाता नहीं तोड़ा है, बल्कि इस पोस्ट का असर कनाडाई रेडियो पर्सनिलिटी टॉड शापिरो के साथ होने वाली एक डील पर भी पड़ा. यह डील अंतिम प्रक्रिया में थी. शापिरो ने खलीफा के ट्वीट को भयानक बताते हुए उन्हें तत्काल डील से अलग करने की घोषणा की और उनसे एक बेहतर इंसान बनने का आग्रह किया.

1600 लोगों की मौत
हमास के लड़ाकों ने शनिवार (7 अक्टूबर) को दक्षिणी इजरायल पर हजारों रॉकेट दाग दिए थे, जिसके बाद इजरायल ने जंग का ऐलान कर दिया था. उसके बाद से इजरायली लड़ाकू विमान गाजा में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहे हैं. हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में अब तक दोनों ओर से कम से कम 1,600 लोग मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Palestine Conflict: इजरायल के हमलों के बीच गाजा में रह रही भारतीय महिला ने बताई आंखों देखी, 'सब कुछ खत्म हो रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget