एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: दूसरे दिन भी इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हो सकती है भारी तबाही

Refugee Camp Attack: जबालिया शरणार्थी शिविर के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में एक और शरणार्थी शिविर पर हमला किया है. फिलहाल हमले में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Israel-Hamas Attack: इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है. एयर स्ट्राइक के साथ ही इजरायल ने गाजा पट्टी पर जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं. इसी बीच फिलिस्तीन का कहना है कि इजरायल ने दूसरे दिन भी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास का कहना है कि इजरायली सेना ने लगातार दूसरे दिन भी गाजा शहर के पास एक शरणार्थी कैंप को निशाना बनाया है, जिसमें कई लोगों की मारे जाने की खबर है.

हालांकि, हमले कुल कितने लोग मारे गए हैं, इसके बारे में सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. गौरतलब है कि मंगलवार (31 अक्टूबर) को भी इजरायली सेना उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला किया था, जिसको लेकर फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 50 लोगों की मौत हुई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

हमास ने इजरायल पर 7 बंधकों को मारने का लगाया आरोप 
इससे पहले हमास ने दावा किया था कि इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला कर 7 बंधकों को मार डाला है. उधर ताबड़तोड़ हमलों के बाद भी इजरायली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा है कि हम मुश्किल जंग लड़ रहे हैं. ये एक लंबी लड़ाई है. हम इसमें अहम कामयाबी मिली है, लेकिन दर्द देने वाली क्षति भी हुई है.

बता दें कि अब तक इजरायली हमले में गाजा पट्टी में 8,500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. वहीं, सात अक्टूबर को हमास की तरफ से किए गए हमले में करीब 1400 इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी. इजरायल पर हमला करने के दौरान ही हमास के लड़ाके 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे.

रफाह क्रॉसिंग पर लगा घायलों का जमावड़ा 
इस बीच घायलों और विदेशी नागरिकों को रफाह क्रॉसिंग के रास्ते गाजा से निकलने की अनुमति मिल गई है, जिसके चलते वहां घायलों की भीड़ जमा हो गई है. फिलहाल 88 लोगों को गाजा से निकलकर मिस्र में प्रवेश करने इजाजत मिल गई है. हालांकि, अभी भी बहुत सारे घायल अुनमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Gaza Attack: इजरायली सेना की बमबारी के बीच गाजा में इंटरनेट, फोन सेवाएं पूरी तरह से ठप, हालात हो सकते हैं और बदतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget