एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: दुश्मनी भूल ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रायसी जाएंगे सऊदी अरब, इजरायल-हमास युद्ध पर होगी चर्चा

Ibrahim Raisi Saudi Arabia Visit: इजरायल हमास युद्ध के बीच करीब 11 साल बाद ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रायसी सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है.

Israel Palestine Attack: सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है. दोनों देश लंबे वक़्त से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन अब खबर है कि करीब 11 साल बाद ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रायसी सऊदी अरब के दौरे पर जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायसी अगले रविवार को रियाद में होंगे और यहां पर वे इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े एक शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे. न्‍यूज एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले 11 अक्टूबर को ईरान के राष्ट्रपति और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इजरायल-हमास युद्ध पर चर्चा की थी. 

गौरतलब है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से क्षेत्रीय प्रभुत्व को लेकर संघर्ष चल रहा है. ऐसे में बीते 11 वर्षों में ईरान का कोई राष्ट्रपति सऊदी अरब के दौरे पर नहीं गया है. रिपोर्ट के अनुसार, रायसी ऐसे समय में रियाद जाएंगे, जब दोनों देश सात साल बाद टूटे हुए रिश्‍तों को राजनयिक संबंधों की बहाली के साथ सामान्‍य करने पर सहमत हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों की बीच मध्यस्थता का सूत्रधार चीन रहा है, जिसने शिया बहुल ईरान और सुन्नी बहुल सऊदी अरब के बीच सुलह कराने में अहम भूमिका निभाई.  रायसी से पहले साल 2012 में ईरान के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति अहमदी नेज्जाद ने सऊदी अरब का दौरा किया था.

शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग 

ईरानी वेबसाइट ने बताया कि राष्ट्रपति रायसी रियाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां फिलिस्तीन के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि सऊदी अरब में हो रहे शिखर सम्मेलन का आयोजन इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) द्वारा किया जा रहा है. इस संगठन का मुख्यालय सऊदी के शहर जेद्दा में है और इसमें 57 मुस्लिम देश शामिल हैं. 

ओआईसी ने बार बार गाजावासियों के लिए उठाई है आवाज 

ओआईसी ने बार-बार गाजा में नागरिकों पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाई है, जहां इजरायल चरमपंथी समूह के 7 अक्टूबर के हमले के जवाब में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. खत्म करने की कोशिश कर रहा है, गौरतलब है कि हमास के लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजरायली क्षेत्र पर हमला कर लिया था, जिसमें करीब 1400 इजरायली नागरिक मारे गए थे. इस हमले के बाद से इजरायली सेना गाजा पट्टी में घुसकर बमबारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Israel Gaza Attack: इजरायल हमास युद्ध के एक महीना पूरा, जानें कब और कैसे भड़का बवाल, कितने लोगों की मौत, कौन सा देश किसके साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget