एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: इजरायली सेना ने हमास के एयर फ़ोर्स चीफ़ को मार गिराया, जानें कौन था अबू मुराद

Israel Palestine Attack: इजरायीस सेना ने हवाई हमले में हमास के हवाई विंग के प्रमुख मुराद अबू मुराद को मार गिराया है. अबू मुराद गाजा शहर में हमास के हवाई हमले का नेतृत्व कर रहा था.

Israel Hamas Attack: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. हमास के हमले के बाद इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है. इसके साथ ही इजरायली सेना हमास के लड़ाकों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है. शनिवार (14 अक्टूबर 2023) को इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के एक सीनियर कमांडर को मार गिराया है. 

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने हवाई हमले में हमास के हवाई विंग के प्रमुख मुराद अबू मुराद को मार गिराया है. अबू मुराद गाजा शहर में हमास के हवाई हमले का नेतृत्व कर रहा था. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अबु मुराद शुक्रवार को हमास के एक ऑपरेशनल सेंटर पर इजरायली सेना के हमले में मारा गया. हालांकि हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

इजरायली अख़बारों ने भी किया दावा 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'यरुशलम पोस्ट' ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुराद अबु मुराद के मारे जाने की ख़बर दी है. इस पोस्ट में मुराद को हमास के एयरफोर्स का चीफ बताया गया है. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि अबू मुराद ने पिछले सप्ताह नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देश देने में बड़ी भूमिका निभाई थी. उसी के कहने पर हैंग ग्लाइडर के सहारे हमास के लड़ाके इजरायल में प्रवेश किया था. ऐसे में हमास के साथ जारी जंग में इजरायली सेना ने बड़ी चोट दी है. 

इजरायल कर रहा जमीनी कार्रवाई 

गौरतलब है कि इजरायली सेना ने शनिवार की सुबह जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सेना ने कहा कि उसने हमास के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने उत्तरी गाजा के लोगों को 24 घंटे के भीतर दक्षिणी गाजा चले जाने को कहा था.

वहीं, दूसरी तरफ हमास ने लोगों से अपने घरों में रहकर, युद्ध में बने रहने का आग्रह किया था. इस मामले में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि इजरायल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने की चेतावनी देना नामुमकिन है. इजरायल को अपना आदेश वापस लेना चाहिए .

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास के हमले से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से हुई चूक, अधिकारियों ने बरती लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget