एक्सप्लोरर

खतरे में भारतीय सैनिकों की जान! इजरायल के इस कदम पर भारत ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

Israel Fire On UN Peacekeeper Base: इजरायली सेना के दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के तीन अड्डों पर गोलीबारी करने के बाद भारत ने चिंता जताई और कहा है कि बारीकी से नजर बनाए हुए हैं.

Israel Fire On UN Peacekeeper Base: भारत ने ब्लू लाइन पर बढ़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर आज (11 अक्टूबर) को चिंता जताई है. दरअसल, दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के तीन अड्डों पर इजरायली सेना गोलीबारी की, जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी घायल हो गए. इन हमलों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से चिंतित हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. बता दें कि 600 भारतीय सैनिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा है और इजरायल लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर की ब्लू लाइन पर तैनात हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए. बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय का ये बयान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों पर इजरायली हमलों को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बाद सामने आया है, जहां लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल काम करता है.

कमांड सेंटर के मेन एंट्री गेट को किया गया था टार्गेट 

वहीं लेबनान के विदेश मंत्रालय ने भी आज रास नकुरा में UNIFIL के मुख्य बेस और श्रीलंकाई बटालियन के बेस को इजरायल की ओर से अटैक किए जाने की निंदा की. लेबनान में सरकारी मीडिया ने बताया कि इजरायली के तोपखाने ने रास नकुरा में यूनिफिल के वॉचटावर और कमांड सेंटर के मेन एंट्री गेट को टार्गेट किया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. कहा जा रहा है कि एक इजरायली मर्कावा टैंक ने टायर और नकुरा के बीच मुख्य सड़क पर एक और UN टावर को निशाना बनाया.

1978 से लेबनान में काम कर रहा है UNIFIL

UNIFIL 1978 से लेबनान के इस क्षेत्र में काम कर रहा है. हालांकि, UNIFIL की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि बीते रोज गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में बल के दो शांति सैनिक घायल हो गए.

चीन और इटली ने भी दी प्रतिक्रिया

इजरायल की ओर से किए जा रहे हमले को लेकर चीन ने भी निंदा की है और हमले की जांच करने का आग्रह किया है. चीन की ओर से ये कहा गया है कि शांति सैनिकों पर जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हैं. यही नहीं UNIFIL को सैनिक भेजने वाले देश इटली ने भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं. वहीं वाशिंगटन का कहना है कि वह इन हमलों को लेकर चिंता में हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Laos: चांदी का मोर, महाराष्ट्र की नक्काशी वाले लैंप! लाओस में पीएम मोदी ने किसे दिए ये खास तोहफे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget