एक्सप्लोरर

मदद लेकर गाज़ा जा रही थी नाव, इजरायल ने बीच समंदर में किया जब्त, ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया

Greta Thunberg detained: ग्रेटा थनबर्ग और फ्रांसीसी यूरोपीय संसद सदस्य रीमा हसन सहित अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक सहायता नाव को सोमवार तड़के इजरायली सेना ने रोक लिया.

Greta Thunberg detained: गाज़ा के लिए रवाना हुई एक सहायता नाव को इजरायली सेना ने सोमवार तड़के समुद्र में रोक लिया. इस नाव में स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और फ्रांस की यूरोपीय संसद सदस्य रीमा हसन समेत 12 अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता सवार थे.

यह नाव 'मेडलीन' (Madleen) ब्रिटेन के झंडे के तहत चल रही थी और इसे फ्रीडम फ्लोटिला कोएलिशन नाम के संगठन ने गाज़ा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए भेजा था. नाव ने 6 जून को इटली के सिसिली से यात्रा शुरू की थी और सोमवार को गाज़ा पहुंचने वाली थी. लेकिन इजरायली सेना ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में सुबह करीब 2 बजे रोककर सभी लोगों को हिरासत में ले लिया.

इजरायल ने मिशन को बताया मीडिया प्रचार
फ्रांसीसी सांसद रीमा हसन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी 12 लोगों को इजरायली सेना ने गिरफ्तार कर लिया है. इजरायल ने इस मिशन को "मीडिया प्रचार" बताया है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सिर्फ "सेल्फी यॉट" थी और जो मदद लाई जा रही थी, वह बहुत ही सीमित थी, जैसे चावल और बच्चों के लिए दूध पाउडर. मंत्रालय ने दावा किया कि इसमें लाई गई मदद का एक हिस्सा तो कार्यकर्ताओं ने खुद ही खा लिया और बाकी को इजरायल अब अपने माध्यम से गाज़ा भेजेगा.

फ्रीडम फ्लोटिला संगठन ने क्या कहा?
फ्रीडम फ्लोटिला संगठन का कहना है कि वह गाज़ा में चल रहे मानवीय संकट की ओर दुनिया का ध्यान खींचना चाहता है. गाज़ा पर इजरायल ने कई सालों से नौसैनिक नाकाबंदी लगा रखी है, जिसे यह संगठन "सामूहिक सजा" मानता है. हालांकि इजरायल का कहना है कि वह पिछले दो हफ्तों में 1200 से ज्यादा ट्रकों के जरिए गाज़ा में मदद भेज चुका है और करीब 1.1 करोड़ भोजन वहां बांटे जा चुके हैं.

पिछले महीने मदद वाली नाव पर ड्रोन से हुआ था हमला
इससे पहले भी पिछले महीने इस संगठन ने समुद्र के रास्ते मदद भेजने की कोशिश की थी, लेकिन तब उनकी एक नाव पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें नाव को नुकसान पहुंचा था. संगठन ने उस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था.

गौरतलब है कि 2007 से हमास के गाज़ा पर नियंत्रण के बाद से इजरायल और मिस्र ने वहां पर सख्त नाकाबंदी लगा रखी है. आलोचकों का कहना है कि इससे वहां के करीब 20 लाख लोगों की ज़िंदगी पर बुरा असर पड़ा है और यह किसी सजा से कम नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget