एक्सप्लोरर

इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बरसाई मौत, 300 ठिकानों पर भीषण बमबारी; अब तक 274 की गई जान

Israel Strike On Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर सोमवार (23 सितंबर) को भीषण हमला किया जिसमें 182 लोगों की मौत हुई. इजरायल के प्रधानमंत्री ने इसे नरसंहार बताया है. 

Israel Attack On Lebanon: लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं. सोमवार (23 सितंबर) को इजरायल ने लेबनान पर फिर से बड़ा हमला किया, जिसमें अब तक कम से कम 274 लोगों की जान जा चुकी है और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. 'स्काई न्यूज' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि उसने हिज्बुल्ला के 300 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया. स्काई न्यूज के मुताबिक, लेबनान के सिडोन के बाहरी इलाके में कम से कम तीन हमले किए गए हैं.

इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि हमला करने से पहले इजरायल ने आसपास रहने वाले लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी थी. डेनियल हगारी ने बताया कि जिन ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया है, उसमें हिजबुल्लाह के हथियार और रॉकेट छिपाकर रखे गए थे. 

'अटूट नहीं है हमारा धैर्य'

इजरायल सरकार के प्रवक्ता डेविड मेनसर ने एक दैनिक टेलीविजन से बातचीत में कहा कि इजरायाल का धैर्य अटूट नहीं है. हिज्बुल्लाह के साथ जारी झड़पों के बीच वो बोले, 'इजरायल पर हिज्बुल्लाह ने 9,000 से अधिक रॉकेट दागे थे. 325 इजरायली घायल हुए, बच्चों सहित 48 लोगों की जान गई. आईडीएफ ही था जिसने हवाई हमले से पहले लेबनान के निवासियों से जगह खाली करने की अपील की थी.'

क्या बोले लेबनान के प्रधानमंत्री?

इजरायल बीते पांच दिनों से लेबनान पर हमले कर रहा है. लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि इजरायल का ये हमला अक्टूबर के बाद से किए गए हमलों में सबसे ज्यादा घातक था. इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती (Najib Mikati) ने इस हमले को नरसंहार बताया है. बेरूत में कैबिनेट बैठक में पीएम नजीब मिकाती ने कहा, 'इजरायली हमलों का उद्देश्य लेबनान के कस्बों और गांवों को नष्ट करना है. इजरायल कह रहा है कि वो हिज्बुल्लाह के हथियारों वाली इमारतो को निशाना बना रहा है. उसका लक्ष्य है खुद पर हमला होने से पहले उन हथियारों को नष्ट करना.'

क्या है इजरायल का प्लान?

इजरायल का प्लान बताते हुए प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा, 'इजरायल सिर्फ और सिर्फ लेबनानी गांवों और कस्बों को नष्ट करने पर उतरा हुआ है.' प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हुए कहा कि वो इजरायल की आक्रामकता को रोकने के लिए आगे आए और उससे आग्रह करे. मिकाती ने आरोप लगाया कि इजरायल बेगुनाहों को निशाना बना रहा है जो एक अपराध है. 

ब्रिटेन की चांसलर के कार्यक्रम में हंगामा

ब्रिटेन की चांसलर रेचल रीव्स के भाषण के दौरान हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल, जिस समय चांसलर रेचल रीव्स भाषण दे रही थीं, उसी समय एक शख्स ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि 'इजरायल को हथियार बेचना बंद करो'. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने कार्यक्रम के दौरान 'फ्री फिलिस्तीन' के भी नारे लगाए. हालांकि, बाद में सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में ले लिया. 

ये भी पढ़ें: चुनावी राज्य में फंसी केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की कार, VIDEO देख लोग याद दिलाने लगे ये बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget