एक्सप्लोरर

काबुल में इराकी दूतावास पर हमला, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान ने देश में अपने हमले बढ़ा दिए हैं. शहर में एक सप्ताह पहले एक कार बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इराकी दूतावास के बाहर आज आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया और कई आतंकी दूतावास परिसर में दाखिल हो गए. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है.

अफगान गृह मंत्रालय ने कहा कि हमला शुरू होने के करीब चार घंटे बाद सभी हमलावरों को मार गिराया गया और दूतावास परिसर को सुरक्षित करा लिया गया. उसने कहा कि दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और सिर्फ एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया. गृह मंत्रालय ने कहा कि कम से कम चार आतंकवादियों ने दूतावास पर हमला किया था.

बगदाद में इराकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास से सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों में कूटनीतिक प्रभारी शामिल हैं और वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने कहा कि ‘इस्लामिक स्टेट के दो सदस्यों ने इराकी दूतावास की इमारत पर हमला किया.’’ इराकी दूतावास पश्चिम- उत्तर काबुल में है जिसके पास कई होटल, बैंक, सुपरमार्केट और कई पुलिस कैंपस स्थित हैं.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान ने देश में अपने हमले बढ़ा दिए हैं. शहर में एक सप्ताह पहले एक कार बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget