एक्सप्लोरर

काबुल में शिया समुदाय को निशाना बनाकर किए विस्फोट में 41 लोगों की मौत, आईएस ने ली जिम्मेदारी

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया समुदाय को निशाना बनाकर फिदायीन विस्फोट में कम से कम 41 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. इस्लामिक स्टेट ग्रुप (आईएस) ने भीषण हमले की जिम्मेदारी ली है. आईएस ने अपनी प्रचार इकाई अमाक पर एक बयान में कहा है कि उसने शिया सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर विस्फोट किए. यह विस्फोट उस इमारत परिसर में हुआ जहां अफगान वॉइस एजेंसी का कार्यालय है. पहले खबरें आयी थीं कि संभवत: इसी मीडिया प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है. गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि यह हमला तबायान सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर किया गया. इससे पहले अक्तूबर में शिया मस्जिद पर जोरदार हमला हुआ था जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे. रहीमी ने बताया, ‘‘आत्मघाती हमलावर ने तबायान सांस्कृतिक केंद्र में एकत्र लोगों के बीच खुद को उड़ा लिया जिससे काफी लोग हताहत हुए.’’ उन्होंने बताया कि भीषण विस्फोट के बाद जब लोग वहां से निकल रहे थे तो दो और विस्फोट हुए. उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुए जब वहां अफगानिस्तान पर पूर्व सोवियत संघ के आक्रमण के 38 साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम चल रहा था. अफगान वॉइस एजेंसी के एक पत्रकार ने बताया कि इमारत के भूतल में आयोजन के वक्त 100 से ज्यादा लोग जमा थे. हालिया महीने में काबुल पर हमले बढ़े हैं. तालिबान ने हमले तेज किये हैं, वहीं इस्लामिक स्टेट ग्रुप (आईएस) देश में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. इससे कुछ दिन पहले अफगान खुफिया एजेंसी परिसर के पास हुए हमले में छह लोगों की मौत हो गयी थी. हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी. साल 2015 में क्षेत्र में पहली बार अपनी उपस्थिति जताने के बाद इस जेहादी समूह ने काबुल में सुरक्षा प्रतिष्ठानों सहित देश के शिया अल्पसंख्यकों पर हमले तेज किये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget