एक्सप्लोरर

क्या कैथोलिक चर्च को मिलेगा पहला अफ्रीकी पोप? जानें पीटर टर्कसन की क्यों हो रही चर्चा

Pope Francis Death: लोगों का कहना है कि एक अफ्रीकी पोप चर्च की मौजूदा चुनौतियों के संबंध में नए विचार ला सकता है. चुनौती में विवाहित शादीशुदा पादरियों पर प्रतिबंध भी शामिल है.

Catholic Church Pope: शनिवार (03 मई, 2025) को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए रोम में विश्व के नेता इकट्ठे हो रहे हैं, ऐसे में कई कैथोलिक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या चर्च जल्द ही अपना पहला अश्वेत पोप चुन सकता है? ईस्टर के दिन फ्रांसिस के निधन के बाद से, वेटिकन में एक नाम ध्यान खींच रहा है, वह है घाना के कार्डिनल पीटर टर्कसन.

2010 में तुर्कसन ने कहा था कि वह पोप बनने के लिए तैयार नहीं हैं और हो सकता है कि चर्च भी इसके लिए तैयार न हो. उन्होंने कहा था, "मैं पहला अश्वेत पोप नहीं बनना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा." लेकिन कैथोलिक आबादी में अफ्रीका का हिस्सा बढ़ रहा है. दुनिया के 1.4 बिलियन कैथोलिकों में से 20 प्रतिशत अब इस महाद्वीप पर रहते हैं, जबकि चर्च को तेजी से धर्मनिरपेक्ष होते यूरोप में अनुयायियों को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. अब कुछ लोगों का मानना ​​है कि पहले अश्वेत पोप के लिए यह सही समय है.

कौन हैं पीटर टर्कसन?

76 साल के कार्डिनल पीटर टर्कसन ब्रिटिश शासन के तहत गोल्ड कोस्ट के एक छोटे से शहर में पले-बढ़े. उनके 10 भाई-बहन हैं और वो चौथे नंबर पर आते हैं. उनके पिता खदान में और बढ़ई के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां बाजार में सब्जियां बेचा करती थीं. तुर्कसन ने घाना और न्यूयॉर्क में सेमिनरी में अपनी पढ़ाई की. बाद में उन्होंने रोम में बाइबिल अध्ययन किया. पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें 1992 में केप कोस्ट का आर्कबिशप बनाया और 2003 में वे घाना के इतिहास में पहले कार्डिनल बने.

जॉन पॉल के उत्तराधिकारी बेनेडिक्ट सोलहवें उन्हें 2009 में वेटिकन ले आए और उन्हें न्याय और शांति के लिए परमधर्मपीठीय परिषद का प्रमुख बना दिया. वहां वे पोप के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक बन गये और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ आर्थिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने लगे. तुर्कसन को घाना में स्थानीय मण्डलियों से मजबूत संबंध रखने और वेटिकन कार्यालयों का नेतृत्व करने का अनुभव है.

हालांकि चर्च की ओर से अपने अगले पोप को चुनने के लिए होने वाले सम्मेलन की तैयारी हो रही है लेकिन तुर्कसन एकमात्र अफ़्रीकी नाम नहीं है. साथ ही वो पहले अफ्रीकी नहीं होंगे जो पोप बनेंगे. इससे पहले 189 से 199 के दौरान उत्तरी अफ्रीका पोप विक्टर- फर्स्ट चर्च का नेतृत्व कर चुके हैं. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कैथोलिक धर्म के इतिहासकार माइल्स पैटेंडेन ने कहा, "यह भावना विकसित हो चुकी है कि अगर पोप को वैश्विक अधिकारी बनना है तो उसे वैश्विक चर्च से आना होगा."

‘भेदभाव के बारे में तो बात ही नहीं होती’

कुछ अफ़्रीकी कैथोलिक भी खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं. नाम न बताने की शर्त पर एक कांगोली पादरी ने फ़्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "भले ही यह हमारे यूरोपीय भाइयों के बीच स्पष्ट न हो, भेदभाव अभी भी एक वास्तविकता है जिसके बारे में हम अक्सर बात नहीं करते हैं." उन्होंने कहा कि चर्च ने प्रोग्रेस की है, लेकिन यही कारण है कि 1,500 सालों में कोई भी अफ्रीकी पोप नहीं बना.

ये भी पढ़ें: क्या पोप फ्रांसिस का भी निकाला जाएगा दिल? जानें कैसे होगा ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु का अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता

वीडियोज

US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget