एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर स्टार बनने की कीमत मॉडल को चुकानी पड़ी, गोलियों से भून डाला गया

गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टार तारा फरेस अपनी पोर्से गाड़ी में कैंप सारा शहर से जा रही थी. इस बीच कुछ लोगों ने तारा की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तारा को तीन गोलियां लगी और उनकी जान चली गई.

बगदादः आप अपनी जिंदगी में कैसे रहते हैं? क्या पहनते हैं? आपकी लाइफ स्टाइल कैसी है? इन सब चीजों से दूसरों का कोई वास्ता नहीं होता है. लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे रूढ़िवादी लोग भी हैं जो इन सब बातों को लेकर आपकी जिंदगी में दखल देते हैं. कभी-कभी ये लोग कुछ ज्यादा ही अति कर देते हैं और आपकी जान लेने के पीछे पड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ इराक की राजधानी बगदाद में हुआ, जहां एक मॉडल की रूढ़िवादी लोगों ने जान ले ली. तारा फरेस नाम की एक इराकी मॉडल, जो इंस्टाग्राम की स्टार मानी जाती है, उन्हें कुछ लोगों ने उनकी लाइफ स्टाइल की वजह उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टार तारा फरेस अपनी पोर्से गाड़ी में कैंप सारा शहर से जा रही थी. इस बीच कुछ लोगों ने तारा की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तारा को तीन गोलियां लगी और उनकी जान चली गई. इराक के विदेश मंत्री ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

सोशल मीडिया पर फेम बना मौत की वजह

22 वर्षीय तारा फरेस सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी. उनके इंस्टाग्राम पर 28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. तारा के फैन्स उन्हें अपना फैशन आइकॉन मानते थे. वो अपने शरीर पर बने टैटू, उनके कपड़े और रंगीन बालों की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय थीं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती थीं. तारा के एक फैन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि अपने पोस्ट्स और फेम की वजह से ही रूढ़िवादियों ने इनकी जान ली. तारा की मौत पर उनके फैन्स और इराकी कलाकारों ने काफी गुस्सा दिखाया है.

इराक के व्यंग्यकार अहमद अल-बशीर ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, "इस गुरुवार को तारा निशाना बनी...अगले गुरुवार को कौन बनेगा? एक लड़की को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वो इस धरती पर दूसरी लड़कियों की तरह जीना चाहती थी. अगर कोई इसे किसी भी तरह से जायज कहता है तो वो इस हत्या में सहयोगी है."

एक दुखी यूजर ने कहा कि एक इराकी मॉडल जो कि अपनी जिंदगी दूसरी लड़कियों की तरह खुशी से जी रही थी, उसकी कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मैं इससे बेहद दुखी हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget