एक्सप्लोरर

ईरान के राष्ट्रपति ने बाइडेन से कहा- पुरानी गलती सुधार कर तेहरान परमाणु समझौते में वापसी करे अमेरिका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका 2018 में ईरान के परमाणु समझौते से अलग हो गया था. समझौते से हटने के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे.

तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि वह ‘ पूर्व की गलतियों को सुधारें’ तथा तेहरान-2015 परमाणु समझौते में फिर से विश्व शक्तियों के बीच अमेरिका की वापसी करें. हसन रूहानी की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत और उप राष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस के निर्वाचित होने के बाद ईरान की बड़ी प्रतिक्रिया है.

सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने रूहानी को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘अब, यह अवसर आ गया है कि अमेरिका का अगला प्रशासन अपनी पूर्व की गलतियों को सुधारे और अंतरराष्ट्रीय समझौतों को पूरा करने के रास्ते पर लौटकर अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान करे.’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका 2018 में ईरान के परमाणु समझौते से अलग हो गया था. इस समझौते के तहत ईरान आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले में यूरेनियम संवर्धन की सीमा तय करने पर राजी हुआ था.समझौते से हटने के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई और ऊपर से कोविड-19 महामारी ने इसे बेहद बुरी स्थिति में डाल दिया है.

इस संबंध में प्रतिबंधों पर कोई रास्ता निकालने के लिए यूरोप पर दबाव डालने के प्रयास में ईरान ने धीरे-धीरे परमाणु समझौते की सीमाओं से बाहर जाना शुरू कर दिया था.

इसी बीच ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से रविवार को रिकॉर्ड 459 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 38,291 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 9,236 नए मामले सामने आए हैं और अब तक देश में 682,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत के लिए कैसी साबित होगी बाइडेन-हैरिस की जीत, जानें एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget