एक्सप्लोरर

Iran-Israel Army: कितनी ताकतवर है ईरान की सेना, इजरायल के आगे दमदार या फिसड्डी, जानिए

Iran-Israel Army: ईरान और इजरायल की सैन्य ताकत की बात करें तो इजरायल का एयर डिफेंस दुनिया में जाना जाता है, जबकि ईरान आज ड्रोन ताकत के मामले में आगे जा रहा है. 

Iran-Israel Army: ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई, ऐसे में अब देश में नया संकट खड़ा हो गया है. इस स्थिति में यह समझना जरूरी हो गया है कि इजरायल और ईरान के बीच अगर युद्ध होता है तो ईरान अपना अस्तित्व बचा पाएगा या नहीं. दोनों देशों की सैन्य ताकत को लेकर ग्लोबल फायर इंडेक्स ने तुलनात्मक आंकड़ा पेश किया है. यह आंकड़ा साल 2024 की सैन्य क्षमताओं के आधार पर दिए गए हैं. इसके मुताबिक दुनिया के 145 देशों में ईरान की सेना 14वें स्थान पर है, जबकि इजरायल की सैना का रैंक 17वां है. 

ग्लोबल फायर पॉवर ने मुख्यतौर पर 8 बिंदुओं पर दोनों देशों के बीच में तुलना की है, जिसके आधार पर 6 मामलों में ईरान और 2 मामलों में इजरायल आगे है. फिलहाल, सिर्फ मोटे आंकड़ों से दोनों देशों के बीच सैन्य ताकत का आंकलन नहीं किया जा सकता है. दोनों देशों की वास्तविक शक्ति समझने के लिए दोनों देशों के पास मौजूद हथियारों का की गणना करना जरूरी है.

ईरान के पास अधिक सैनिक
जनसंख्या की दृष्टि से दोनों देशों की तुलना करें तो ईरान जनसंख्या के मामले में दुनिया में 17वें पावदान पर है, वहीं इजरायल का स्थान 92वें नंबर पर है. आर्मी की बात करें तो ईरान की सेना में 6 लाख 10 हजार सैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास महज 1 लाख 70 हजार सैनिक हैं. वहीं रिजर्व फोर्स की बात करें तो इरान के पास 3 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 4 लाख 65 हजार रिजर्व सैनिक हैं. इस मामले में इजरायल की सेना आगे हैं. वहीं अर्धसैनिक बलों की बात करें तो इसमें ईरान आगे हैं, ईरान के पास 2 लाख 20 हजार अर्धसैनिक बल हैं, वहीं इजरायल के पास महज 35 हजार अर्धसैनिक बल हैं.

एयर फोर्स के मामले में ईरान से इजरायल आगे
सेना छोटी होने के बावजूद रक्षा बजट के मामले में इजरायल की सेना आगे हैं. ईरान का रक्षा बजट करीब 10 अरब डॉलर है, वहीं इजरायल का रक्षा बजट 24 अरब डॉलर से भी अधिक है. कुल विमान की बात करें तो इस मामले में भी इजरायल आगे हैं. इजरायल के पास 612 विमान है, वहीं ईरान के पास 551 विमान है. लड़ाकू विमानों की बात करें तो इजरायल के पास 241 लड़ाकू विमान हैं, वहीं ईरान के पास महज 186 लड़ाकू विमान हैं. इसके अलावा इजरायल के पास 146 हेलिकॉप्टर हैं और ईरान के पास 129 हेलिकॉप्टर हैं. आक्रमण हेलिकॉप्टर की बात करें तो इजरायली एयरफोर्स के पास 48 हेलिकॉप्टर हैं और ईरान के पास महज 13 आक्रमण हेलिकॉप्टर हैं.

नौसैनिक और आर्मी के मामले में ईरान आगे
टैंक क्षमता के मामले में इजरायल से ईरान आगे है. ईरान के पास 1996 टैंक हैं, जबकि इजरायल के पास 1370 टैंक हैं. ईरान के पास 65,765 बख्तरबंद वाहन हैं, वहीं इजरायल के पास 43,407 बख्तरबंद वाहन हैं. ईरान के पास 580 ऑटोमेटिक तोप हैं, जबकि इजरायल के पास 650 स्वाचालित तोप हैं. वहीं ईरान के पास 775 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर हैं, जबकि इजरायल के पास 150 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर हैं. नौसैनिक ताकत की बात करें तो ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजरायल के पास महज 5 पनडुब्बियां हैं. वहीं गश्ती जहाज के मामले में इजरायल आगे हैं.

यह भी पढ़ेंः उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को बनाया जाएगा ईरान का राष्ट्रपति!, जानें क्या कहता है कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget