एक्सप्लोरर

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद सातवें आसमान पर खामेनेई का गुस्सा, दी चेतावनी- यहूदी दुश्मन ने बड़ा जुर्म कर दिया, अब दिखाएंगे...

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार करीब 10 दिनों से इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष में अब तक ईरान के 400 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3,500 लोग घायल हुए हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद सोमवार (23 जून, 2025) को पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इन हमलों को बड़ा अपराध करार देते  हुए कसम खाई कि इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी और उसको दी जा रही सजा जारी रहेगी. हालांकि, अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने बयान में अमेरिका का नाम नहीं लिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खामेनेई ने कहा, 'सजा जारी है. यहूदी दुश्मन ने बहुत बड़ी गलती की है, एक बड़ा जुर्म किया है. उसे सजा मिलनी चाहिए और मिल रही है. अभी इस वक्त ही सजा दी जा रही है.' अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों, इस्फाहान, नतांज और फोर्डो पर हमला किया था, जिस पर खामेनेई ने पहली बार कुछ कहा है.

अमेरिका की एंट्री से मिडिल ईस्ट में बड़ी तेजी से हालात बदल रहे हैं. रविवार (भारतीय समयानुसार) को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चलाया, जिसमें बी2 स्टेल्थ बॉम्बर के जरिए अमेरिका ने ईरान के कुछ इलाकों में बम बरसाए. इस्फाहान, फोर्डो और नतांज के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया.

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, रविवार देर रात इस्फाहान प्रांत में इजरायल के ड्रोन हमले में एक एंबुलेंस को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन लोग मारे गए. नजाफाबाद काउंटी के गवर्नर हमीदरेजा मोहम्मदी फेशारकी ने बताया कि ये एंबुलेंस एक मरीज को लेकर जा रही थी. हमले में ड्राइवर, मरीज और उसके साथ मौजूद व्यक्ति की मौत हो गई.

रविवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि इजरायल अपने अभियान को आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि ईरान और गाजा दोनों में पूरी ताकत से इजरायल अपना काम करना जारी रखेगा. नेतन्याहू ने कहा, 'हम अपने लक्ष्य हासिल करने से पहले इस ऐतिहासिक अभियान को नहीं रोकेंगे.'

करीब 10 दिन से इजरायल और ईरान युद्ध के मैदान में हैं. 13 जून को ईरान में परमाणु और सैन्य स्थलों समेत कई ठिकानों पर इजरायली हमले हुए, जिनमें कई वरिष्ठ कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तक ईरान में 400 से अधिक लोग मारे गए और 3500 से अधिक घायल हुए. उस समय ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाबी कार्रवाई भी की. इजरायल में अधिकारियों ने 24 लोगों की मौत की सूचना दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget