एक्सप्लोरर

तीन कैदियों की काटी जाएंगी उंगलियां... किस जुर्म के लिए ऐसी सजा देने जा रहा ईरान?

तीनों कैदियों ने आरोपों से इनकार किया है और उनका कहना है कि उनसे जबरन ये कबूलनामा लिया गया. कैदियों को यातनाएं भी दी गई हैं.

ईरान तीन लोगों को ऐसी सजा देने जा रहा है, जिसकी वजह से वो वैश्विक आलोचनाओं के घेरे में है. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चेतावनी दी है कि ईरान प्रशासन तीन कैदियों की उंगलियां काटने की तैयारी कर रहा है. इन पर साल 2019 में डकैती के आरोप लगे थे और अभी ये उरमिया सेंट्रल जेल में बंद हैं. 

तीनों कैदियों को अंग कटाई की सजा सुनाई गई थी और मार्च में उन्हें सूचना दी गई कि जल्दी ही उनको ये सजा दी जाएगी. इन तीनों कैदियों के नाम- हादी रोस्तामी, मेहदी शरफियान और मेहदी शाहीवंद है. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ईरान के इस क्रूर फैसले और उसके अमानवीय कानूनों की कड़ी आलोचना की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ एक सीधी यातना और मानव गरिमा पर हमला बताया है.

तीनों कैदियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि जबरन उनसे कबूलनामा लिया गया. कैदियों ने कहा कि उन्हें पीटा गया, कोड़े मारे गए और उन्हें उल्टा लटकाककर यातनाएं भी दी गईं. हादीस रोस्तामी ने कहा कि उनकी कलाई टूट गई, जबकि मेहदी शाहीवंद ने जेल अधिकारियों पर बलात्कार की धमकी देने का आरोप लगाया है. पिछले साल अक्टूबर में भी दो कैदियों को ऐसी ही सजा दी गई थी. ये दोनों भाई हैं और उरमिया जेल में ही बंद थे. 

ईरान के एक सरकारी रेडियो ने साल 2010 में बताया था कि उस साल एक महीने में ही दो ऐसे मामले आए थे, जिसमें अपराधियों के हाथ काट दिए गए. इनमें से एक का जुर्म ये था कि उसने चॉकलेट की दुकान में चोरी की थी. 

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2024 में दी गई फांसी को लेकर भी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया कि 2015 के बाद 2024 में सबसे ज्यादा सजा-ए-मौत के मामले सामने आए हैं. इसमें भी ईरान सबसे आगे है, उसके बाद सऊदी अरब और इराक हैं. 2024 में दुनियाभर में 1,518 कैदियों को फांसी दी गई, जिनमें से 91 पर्सेंट मामले इन तीन देशों के हैं. अकेले ईरान में 973 लोगों को फांसी दी गई, जबकि सऊदी अरब में 345 और इराक में कम से कम 63 लोगों को सजा-ए-मौत दी गई. 

 

यह भी पढ़ें:-
पाकिस्तान से 1 बिलियन डॉलर निकाल लिए.... UAE के शेख मोहम्मद बिन जायद ने शहबाज सरकार को दिया बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget