एक्सप्लोरर

ईरान ने एक साल में 900 लोगों को दी सजा-ए-मौत! खामेनेई के आलोचकों पर भी बरपा कहर

Iran Execution Law: ईरान में हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे बड़े अपराधों के लिए मौत की सजा दी जाती है.

Iran Execution Law: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने ईरान की जमकर आलोचना की है. UN मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने मंगलवार (7 जनवरी 2025) को बताया कि पिछले साल ईरान में 900 से अधिक लोगों को फांसी की सजा दी गई है. उन्होंने कहा कि सिर्फ दिसंबर के एक सप्ताह के भीतर 40 लोगों को सजा के नाम पर मौत के घाट उतार दिया गया.

वोल्कर तुर्क ने कहा, "यह अत्यंत परेशान करने वाली बात है कि हम एक बार फिर ईरान में मृत्युदंड पाने वाले लोगों की संख्या में साल-दर-साल वृद्धि देख रहे हैं. अब समय आ गया है कि ईरान को मृत्युदंड की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना चाहिए."

क्यों दी जा रही इतनी सजाएं?

ईरान में हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे बड़े अपराधों के लिए मौत की सजा दी जाती है. एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित मानवाधिकार समूहों के अनुसार, इस्लामी गणराज्य चीन को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में प्रति वर्ष अधिक लोगों को मृत्युदंड देता है, जिसके लिए कोई विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं.

सजा की आड़ में खामेनेई विरोधियों को उतार रहे मौत के घाट?

ईरान में फांसी की बढ़ती घटनाओं को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता चिंतित हैं. उनका मानना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अधिकारी मौत की सजा को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. आरोप है कि 2022-2023 के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद अधिकारियों ने विरोधियों और आलोचकों को भी मौत की सजा दे दी. 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि पिछले बरस की अधिकांश फांसी नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए दी गई थी, लेकिन उसने कहा कि "ओलोचकों और 2022 के विरोध प्रदर्शन से जुड़े लोगों को भी मार दिया गया."

ये भी पढ़ें: 

'सरकारों के पास मुफ्त की योजनाओं के लिए खूब पैसे, लेकिन जजों के वेतन और पेंशन के लिए नहीं' : सुप्रीम कोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget