एक्सप्लोरर

Iran: इंटरनेशनल बैन और बढ़ती महंगाई से परेशान ईरान ने लिया बड़ा फैसला, संसद ने इस मंत्री को किया बर्खास्त

Iran MPs Impeach: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अमीन का बचाव करते हुए कहा कि मंत्री के प्रभार वाले क्षेत्रों में विकास हुआ है. उन्होंने सांसदों से मंत्री को फिर से बहाल करने का अनुरोध किया.

Iran: ईरान की संसद में रविवार को मतदान करके देश के उद्योग मंत्री को कथित कुप्रबंधन के मामले में बर्खास्त कर दिया गया. संसद ने देश में सरकार के खिलाफ जारी व्यापक आंदोलन को देखते हुए यह फैसला किया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 75 प्रतिशत सदस्यों ने रेजा फातेमी अमीन को हटाने के लिए महाभियोग सत्र में मतदान किया.

संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलीबा ने बताया कि संसद में मौजूद 272 सांसदों में से 162 ने मंत्री रेजा फातमी आमीन को बर्खास्त करने के पक्ष में वोट डाला. सदन में कुल 290 सदस्य हैं. फातमी अमीन इससे पहले 2022 में महाभियोग से बाहर निकल आए थे. संसद अध्यक्ष ने राज्य टेलीविजन पर लाइव प्रसारण सत्र के दौरान परिणामों की घोषणा की. 

राष्ट्रपति ने किया बचाव 

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अमीन का बचाव करते हुए कहा कि मंत्री के प्रभार वाले सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है. उन्होंने सांसदों से मंत्री को फिर से बहाल करने का अनुरोध किया. उन्होंने अपने तर्क में यहां तक कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग असेंबली और डोमेस्टिकेशन पर आधारित है, इसलिए इसमें प्रतिबंधों के उतार-चढ़ाव की समस्या है. उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि मंत्रालय में स्थिरता जरूरी है. 

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ईरानी मुद्रा, रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया था. उस समय ईरानी अधिकारियों ने इस्लामिक गणराज्य को अस्थिर करने के लिए दुश्मनों की साजिश पर मुद्रा की गिरावट को दोषी ठहराया था. 

महंगाई से त्रस्त है जनता 

इससे पहले पिछले साल ईरान में महंगाई को लेकर देशभर में प्रदर्शन देखने को मिला था. इस वजह से सरकार ने गेहूं और आटे पर दी जाने वाली सब्सिडी को या तो कम कर दिया था या फिर पूरी तरह से इसे खत्म कर दिया था.

हालांकि तब भी ईरान के कई शहरों और प्रांतों में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें: Mystery Object: रूसी मिसाइल या UFO? पोलैंड में मिस्ट्री ऑब्जेक्ट गिरने के बाद खौफ में लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget