एक्सप्लोरर

Mystery Object: रूसी मिसाइल या UFO? पोलैंड में मिस्ट्री ऑब्जेक्ट गिरने के बाद खौफ में लोग

Mystery object crashes in Poland: पोलैंड में रहस्यमयी ‘वस्तु’ के गिरने के बाद से नाटो (NATO) और रूस के मध्य तनाव का माहौल बन गया है. इससे पहले नवंबर 2022 में एक मिसाइल पोलैंड क्षेत्र में गिरी थी.

Viral: उत्तरी पोलैंड में आसमान से एक रहस्यमय वस्तु गिरने के बाद लोग दहशत में हैं. आसमान से गिरे अजीबोगरीब वस्तु को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. घटना पोलैंड के ब्यडगोस्ज़कज़ शहर की बताई जा रही है. जहां आसमान से गिरी रहस्यमयी चीज लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, रहस्यमयी वस्तु पर सिरिलिक रायटिंग में कुछ लिखा हुआ था. सिरिलिक रायटिंग खास तौर पर रूस या फिर यूरेशियन क्षेत्र में लिखी जाने वाली भाषा है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यह रूसी मिसाइल का एक पार्ट हो सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि हवा में मार करने वाली मिसाइल से टूटकर कुछ गिरा हो.

रहस्यमयी ‘वस्तु’ गिरने के बाद तनाव की स्थिति 

न्यूज़वीक की रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड में रहस्यमयी ‘वस्तु’ के गिरने के बाद से नाटो (NATO) और रूस के मध्य तनाव का माहौल बन गया है. इससे पहले नवंबर 2022 में एक मिसाइल पोलैंड क्षेत्र में गिरी थी, जिसे यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली से आने की पुष्टि की गई थी. इसके बाद भी तनावपूर्ण स्थिति बानी थी. 

यूएफ भी हो सकता है 

इस बार उत्तरी पोलैंड में आसमान से गिरे वस्तु को कई लोग यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) भी बता रहे हैं. पोलैंड के RMF24 रेडियो स्टेशन ने बताया कि शुरू में वस्तु को रूसी ड्रोन माना गया था. कुछ यूजर्स ने कहा कि यूएफओ पोलैंड, ब्यडगोस्ज़कज़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

इससे पहले भी यूएफओ को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं जिनको लेकर चर्चा की जाती है. ऐसे ही एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें यूएफओ को लेकर दावा किया जा रहा था. वायरल वीडियो कोलंबिया की बताई जा रही थी.  तब पायलट जॉर्ज अर्टिगा ने एक स्पष्ट अज्ञात उड़ने वाली वस्तु की तस्वीर क्लिक की थी. 

ये भी पढ़ें:Papua New Guinea: अगले महीने बाइडेन और पीएम मोदी मिलकर करेंगे प्रशांत द्वीप देशों के भविष्य को लेकर चर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget