एक्सप्लोरर

ईरान के बंदर अब्बास में राजई पोर्ट पर भीषण धमाका, 4 की मौत, 500 से ज्यादा जख्मी

Shahid Rajaee port in Iran : ईरान के बंदर अब्बास शहर में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है और 500 से ज्यादा लोग घायल हैं. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

Explosion in Iran : ईरान के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित बंदर अब्बास शहर में शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को शहीद राजई बंदरगाह पर एक बड़ा धमाका हुआ. ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार इस धमाके में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है.  

बंदरगाह पर धमाके के बाद हर तरफ से लोगों की चीख पुकार मच गई. वहीं, भीषण विस्फोट के बाद आग बुझाने के लिए बंदरगाह के सभी गतिविधियों को तुरंत रोक दिया गया है. ईरान के सेमी-ऑफिशियल तसनीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंदरगाह पर भारी संख्या में लोग काम करते हैं, ऐसे में इस धमाके में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के घायल होने और मारे जाने की आशंका है.

दुर्घटना के बारे में अधिकारियों ने दी जानकारी

बंदरगाह पर हुए धमाके के बारे में स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख मेहरदाद हसनजदेह ने ईरान के सरकारी मीडिया से कहा, “इस भीषण दुर्घटना के पीछे की वजह शहीद राजई बंदरगाह पर रखे हुए कंटेनरों में हुआ विस्फोट था. फिलहाल हम घटनास्थल से सभी घायलों के निकालकर इलाज के लिए मेडिकल सेंटरों में भेज रहे हैं.''

वहीं हॉर्मोज़गन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख मुख्तार सलाहशौर ने सरकारी टीवी मीडिया से कहा, “बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट के बाद चार रैपिड रेस्पॉन्स टीमों को मौके पर भेजा गया है."

कई किलोमीटर दूर तक हुआ धमाके का असर

बंदरगाह पर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक इमारतों के खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए. वहीं, इस धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इस विस्फोट के बाद आसमान में उठता धुएं का गुबार देखा जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि शहीद राजई बंदरगाह ईरान की राजधानी तेहरान के करीब 1,000 किलोमीटर दक्षिण में और बंदर अब्बास शहर से 23 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित है, जो ईरान के सबसे एडवांस कंटेनर पोर्ट है. इस बंदरगाह से होते हुए दुनिया के तेल उत्पादन का पांचवां हिस्सा आगे बढ़ता है.

2020 में बंदरगाह पर हुआ था साइबर हमला

साल 2020 में ईरान के सबसे एडवांस कंटेनर पोर्ट शहीद राजई एक साइबर हमला का शिकार बना था. इस साइबर हमले के कारण आसपास के इलाकों में भारी अव्यवस्था फैल गई थी. वहीं, वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस हमले के पीछे कथित तौर पर इजराइल का हाथ था, जो ईरान की ओर से किए गए एक पूर्व साइबर हमले के जवाब में किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget